BB 19 की सक्सेस पार्टी में बोल्ड कपड़े पहन फरहाना भट्ट ने पार कीं सारी हदें, किया ऐसा डांस कि शर्मा गए लोग...

Bigg Boss 19 Success Party: टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर शो बिग बॉस 19 ने हाल ही में अपना फिनाले होस्ट किया था। इस बार की ट्रॉफी गौरव खन्ना लेकर गए थे। फिनाले के बीत बीते दिन एक सक्सेस पार्टी का भी आयोजन किया गया था जिसमें बिग बॉस सीजन 19 के कंटेस्टेंट और होस्ट सलमान खान भी नजर आए। इस पार्टी में जमकर कंटेस्टेंट ने एंजॉय किया, लेकिन इस पार्टी के खत्म होते-होते फरहाना भट्ट कुछ ऐसा कर देती हैं जिस वजह से उनकी जमकर ट्रोलिंग होनी शुरू हो जाती है।
सक्सेस पार्टी में फरहाना ने खोए होश
बिग बॉस 19 फेम फरहाना बीती रात सक्सेस पार्टी में बड़े ही बोल्ड अवतार में नजर आईं। उन्होंने शिमरी डीपनेक टॉप और ब्लैक लॉन्ग स्कर्ट पहनी थी जिसकी वजह से वह एक चर्चा का विषय बन गई। वैसे तो सक्सेस पार्टी के तमाम वीडियो वायरल हुए, लेकिन फरहाना के एक डांस का वीडियो बड़ा ही सुर्खियों में चल रहा जिसकी वजह से वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि फरहाना बॉलीवुड के फेमस सॉन्ग 'मैंने होठों से लगाई तो हंगामा हो गया .....' पर सोफे पर चढ़कर किसी की परवाह ना करते हुए खूब जम के डांस करती नजर आ रही हैं। वही वायरल हो रहे इस वीडियो देखा जा सकता है की कोई उन्हें पकड़ा नजर आता है। तो कोई उन्हें संभालता नजर आ रहा है। वहीं पीछे विक्की को ठहाके लगाते हुए देखा जा सकता है। फरहाना का यह अजीबो-गरीब डांस वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोग भड़क गए हैं।
लोगों ने फरहाना को किया जमकर ट्रोल
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है फरहाना कितनी खुश हैं और डांस को कितना एन्जॉय कर रही हैं, लेकिन इस वायरल वीडियो की वजह से वह जबरदस्त ट्रोलिंग का शिकार हो गई हैं। एक यूजर ने फरहाना को ट्रोल करते हुए लिखा- नया नया फेम मिला है इसलिए पागल हो गई है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा इसने पी ली है क्या ? तीसरे यूजर ने लिखा-कितनी ओवरएक्टिंग कर रही है। तो वही कई यूजर फरहाना के सपोर्ट में भी बोलते नजर आते है।


Click it and Unblock the Notifications











