Bigg Boss 19 की सक्सेस पार्टी में अमाल मलिक ने किया तान्या मित्तल को इग्नोर, वीडियो देख चौंके फैन्स
बिग बॉस सीजन 19 का शो भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन शो के कंटेस्टेंट आए दिनों चर्चाओं में बने रहते हैं। कभी किसी की पर्सनल लाइफ चर्चाओं में आ जाती है तो कभी किसी की कॉन्ट्रोवर्सी। वहीं हाल ही में बिग बॉस सीजन 19 के मेकर्स ने दुबई में एक सक्सेस पार्टी का आयोजन रखा था। इस पार्टी में लगभग सभी कंटेस्टेंट चर्चाओं आए थे इस पार्टी के कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुए थे जिसमें से एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अमाल तान्या को पूरी तरह से इग्नोर करते नजर आ रहे हैं।

अमाल ने किया तान्या को इग्नोर
दुबई पार्टी में जैसे ही सभी कंटेस्टेंट एकजुट होते हैं तभी स्टेज पर केक कटिंग सेरेमनी होती है। इतने में अमाल जैसे ही फरहान के परिवार को और नतालिया को देखते हैं। वह उनके बात करते हैं, लेकिन अमाल मलिक तान्या मित्तल को पूरी तरह से इग्नोर करते हैं। इंटरनेट पर दोनों का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। वीडियो देख जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हद हो गई बेचारी तान्या की बेइज्जती हो गई। वहीं दूसरे ने लिखा-मुझे समझ नहीं आता कि अमाल जब तान्या को भाव नहीं होता तो ये इसके लिए इतनी क्रेजी क्यों है।
क्या फील करती हैं तान्या अमाल के लिए
आपको बता दें कि बिग बॉस के घर में तान्या और अमाल की केमिस्ट्री देखने को मिली थी। कहीं ना कहीं लोगों को लगने लगा था कि ये दोनों आपस में डेट कर रहे हैं, लेकिन अमाल को यह पसंद नहीं आया और अमाल ने तान्या से दूरियां बना लीं। फरहाना का कहना था कि तान्या के दिल में अमाल के लिए फीलिंग्स थीं, क्योंकि वह अमाल का ख्याल रखती दिखती थी। सोशल मीडिया पर अमाल और तान्या के कई वीडियो वायरल हुए थे। जिसे देखकर लोग भी कंफ्यूज हो गए थे।


Click it and Unblock the Notifications











