Bigg Boss 19 Streaming Platform: कैसे देखें बिग बॉस 19 के धमाकेदार एपिसोड्स को ऑनलाइन ? फॉलो करें ये स्टेप्स

Bigg Boss 19 Streaming Platform

Bigg Boss 19 Streaming Platform: बिग बॉस सीजन 19 का धमाकेदार प्रीमियर कल रात 24 अगस्त को हो चुका है। जैसे ही यह शो ऑन एयर हुआ फैन्स की एक्साइटमेंट डबल हो गई क्योंकि इस बार शो में ऐसी कई हस्तियां आई हैं जिसे देखकर फैन्स शो पर से नजरें हटा ही नहीं पा रहे हैं।

ये कंटेस्टेंट हैं शो का हिस्सा

बता दें कि इस बार शो में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। बिग बॉस के सीजन 19 में अशनूर कौर, जीशान कादरी, तान्या मित्तल, आवेज दरबार, नगमा मिराजकर, नेहल चुडासमा, बशीर अली, अभिषेक बजाज, गौरव खन्ना, नतालिया जानोसजेक, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे, नीलम गिरी, कुनिदा सदानंद, मृदुल तिवारी, अमाल मलिक धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

क्या है इस बार की थीम

बता दें कि इस बार की थीम है 'घरवालों की सरकार' जो सबसे हटके है। इस बार बिग बॉस का घर, घर नहीं बल्कि संसद का रूप ले चुका है। जबरदस्त घर में तू-तू मैं-मैं और वाद विवाद देखने को मिलने वाला है। इस बार घर में बहस और झगड़े ही नहीं बल्कि जबरदस्त रणनीतियां देखने को मिलने वाली हैं।

बिग बॉस 19 की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग, कैसे और कहां देखें

बिग बॉस सीजन 19 को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। जिसके लिए आपको पेड सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी होगा। वहीं अगर आप टीवी पर देखना चाहते हैं तो आप कलर्स पर 10:30 बजे इस शो को देख सकते हैं और अगर आप इसे ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो आप इन एपिसोड्स को ऑनलाइन कहीं भी कभी भी देख सकते हैं। बस फॉलो करने होंगे ये सिंपल स्टेप्स।

Step 1: सबसे पहले आप जियो हॉटस्टार ऐप खोलें सर्च के ऑप्शन पर जाएं और जल्दी शो को देखने के लिए सर्च आइकन पर 'Bigg Boss 19' डालें।

Step 2: इसके बाद आपको देखना होगा कि एपिसोड मुफ्त में उपलब्ध है या सब्सक्रिप्शन लेना होगा। अगर प्लान जरूरी है तो पूरा एक्सेस पाने के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान चुनें।

Step 3: फिर आप अपने JioHotstar एकाउंट को साइन इन करें। एपिसोड की लिस्ट को स्क्रॉल करें।

Step 4: आप 24 घंटे की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो वो सलेक्ट करें नहीं तो आप एपिसोड भी चुन सकते हैं। फिर प्ले का बटन दबाएं और एंजॉय करें। बस आप इस सिंपल से स्टेप्स को फॉलो करके कहीं भी बिग बॉस की लाइव स्ट्रीमिंग को देख सकते हैं।

Read more about: bigg boss 19
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X