Bigg Boss 19 Elimination: सलमान खान ने किया अब तक का सबसे शॉकिंग एलिमिनेशन, मजबूत कंटेस्टेंट को निकाला बाहर

Bigg Boss 19 Zeishan Quadri Elimination: बिग बॉस सीजन 19 इस हफ्ते एक नए मोड़ पर पहुंचने वाला है, क्योंकि इस बार किसी एक प्रतियोगी का सफर शो से खत्म होने वाला है। पिछले हफ्ते होस्ट सलमान खान ने बताया था कि कोई भी शो से बाहर नहीं होगा, लेकिन इस बार एक कंटेस्टेंट का बाहर जाना तय है - और यह नाम सुनकर दर्शक चौंक सकते हैं।
इस बार छह प्रतिभागियों को बाहर होने के लिए नॉमिनेट किया गया है। इन नामों में शामिल हैं: बसीर अली, जीशान कादरी, नीलम गिरी, प्रणित मोरे, मृदुल तिवारी और अशनूर कौर। सभी को टक्कर का माना जा रहा है, लेकिन एक को घर छोड़ना ही पड़ेगा।
इस हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड में खूब धमाल देखने को मिलेगा, लेकिन साथ ही एक कंटेस्टेंट के जाने से माहौल थोड़ा उदास भी हो सकता है। बताया जा रहा है कि जो प्रतिभागी बाहर हो रहे हैं, वो बहुत ही दमदार खिलाड़ी थे और उन्हें घर का "मास्टरमाइंड" भी कहा जाता था।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस हफ्ते जीशान कादरी को सबसे कम वोट मिले और इसी वजह से उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। भले ही सोशल मीडिया पर उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग नहीं थी, लेकिन उन्होंने शो में खुद को काफी एक्टिव और रणनीतिक खिलाड़ी के रूप में दिखाया।
अगर जीशान का एलिमिनेशन सच में हो गया है, तो उनकी बनाई गई टीम भी कमजोर पड़ सकती है। शुरुआत से ही उन्होंने नीलम गिरी, तान्या मित्तल, बसीर अली, अमाल मलिक और शहबाज बडेशा के साथ मिलकर एक मजबूत ग्रुप बनाया था। उनके जाने से गेम की दिशा बदल सकती है।
अब देखना यह होगा कि वीकेंड का वार में सलमान खान जब एलिमिनेशन की घोषणा करेंगे, तो बाकी घरवालों और दर्शकों की क्या प्रतिक्रिया होती है।


Click it and Unblock the Notifications











