Bigg Boss 19 में बड़ा धमाका! नगमा को धोखा दे रहे थे आवेज दरबार? अमाल मलिक और बसीर ने खोले राज

Bigg Boss 19 Awez Darbar controversy: बिग बॉस 19 के ताजा एपिसोड में दर्शकों ने बड़े ड्रामे का मजा लिया। इस बार सिंगर अमाल मलिक और एक्टर बसीर अली (बसीर बॉब) ने घर के कंटेस्टेंट आवेज दरबार पर सीरियस एलीगेशन लगाकर माहौल गरमा दिया। दोनों ने दावा किया कि आवेज ने अपनी गर्लफ्रेंड नगमा मिराजकर, जिसके साथ उनका रिश्ता करीब 10 साल पुराना है, को धोखा दिया है और वह इंस्टाग्राम पर कई लड़कियों को DM भेजते रहते हैं।
बसीर ने लगाया आरोप
बसीर ने बातचीत में कहा कि बाहर की दुनिया में आवेज हमेशा लड़कियों से घिरे रहना चाहता है। उन्होंने ताना मारते हुए कहा- "इस लड़की के पास जाता है, उस लड़की के पास जाता है। मैंने खुद जिम के पास उसे पकड़कर कहा था कि बाहर अपनी गर्लफ्रेंड रखते हुए कितनी लड़कियों के साथ गोद में लेटता है। मुझे तेरे सारे किस्से पता हैं।"
अमाल मलिक ने भी रखी अपनी बात
बसीर की बातों से सहमति जताते हुए अमाल मलिक ने कहा कि उनके और आवेज के बहुत से कॉमन फ्रेंड्स हैं और उन्हें भी कई बातें पता हैं। अमाल ने बताया कि आवेज करीब 10 साल से नगमा के साथ रिश्ते में हैं और शो के अंदर ही उन्हें प्रपोज भी कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद वो लड़कियों को डीएम करते रहते हैं। अमाल ने कहा- "किसी को दुख नहीं पहुंचाना चाहता, लेकिन सच ये है कि हर दिन किसी ना किसी को डीएम करता है।"
टास्क में बढ़ा विवाद
यह विवाद तब और बढ़ गया जब शो के एक टास्क के दौरान बसीर और आवेज के बीच गर्मागर्मी हो गई। बहस के दौरान बसीर ने धमकी दी कि अगर वो चाहें तो आवेज का असली चेहरा सबके सामने लाकर रख देंगे और उन डीएम के बारे में सच बता देंगे। इसके जवाब में आवेज ने पलटवार किया और कहा कि बसीर घर में फेक रोमांटिक एंगल बनाने की कोशिश कर रहा है।
नगमा हुईं इमोशनल
टास्क खत्म होने के बाद जब नगमा ने बसीर की बातें सुनीं तो वो काफी इमोशनल हो गईं। इस पर आवेज ने उन्हें समझाया कि ये सब फालतू बातें हैं और उन्हें इन पर ध्यान नहीं देना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications