Bigg Boss 19 में टास्क के दौरान अमाल ने नेहल के प्राइवेट पार्ट्स छुए? सच्चाई सामने आते ही सिंगर ने किया ये काम

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 Amaal Mallik Neha Chudasama Task: बिग बॉस सीजन 19 में एक टास्क के दौरान सभी कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। इस टास्क में नेहा चुडासमा को ब्लैकबोर्ड पर लगातार लिखना था और अमाल मलिक को हेलमेट पर लगी डस्टर स्टिक से उसे मिटाना था।

खेल के दौरान नेहा कभी घास पर लेटकर लिखने लगीं, तो वहीं अमाल अपनी पूरी कोशिश करते दिखे कि वह लिमिट में रहकर खेलें और उन्हें चोट न पहुंचे।

नेहा को लगी चोट, रोने लगीं

टास्क खेलते-खेलते अचानक नेहा को चोट लग गई। इसके बाद वह फूट-फूटकर रोने लगीं। रोते हुए उन्होंने फरहाना भट्ट से कहा कि खेल के दौरान उनके प्राइवेट पार्ट्स को छू लिया गया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि अमाल ने ऐसा जानबूझकर नहीं किया। इस मुश्किल वक्त में फरहाना और बसीर अली ने नेहा को संभाला।

अमाल ने मांगी माफी

जब अमाल को इस बात की जानकारी मिली, तो वह तुरंत नेहा के पास पहुंचे और हाथ जोड़कर माफी मांगी। उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने जानबूझकर कुछ भी गलत नहीं किया और अगर ऐसा हुआ भी, तो वह सिर्फ टास्क का हिस्सा था और अनजाने में हो गया। नेहा ने उन्हें समझाया कि वह इस बारे में ज्यादा न सोचें। इसके बावजूद अमाल बेहद परेशान और उदास नजर आए।

घरवालों ने दी हिम्मत

अमाल को उदास देखकर घर के बाकी सदस्य उन्हें समझाने लगे। अश्नूर कौर, तान्या मित्तल, जीशान कादरी, गौरव खन्ना, प्रणीत मोरे और अन्य ने उन्हें दिलासा दिया। आखिरकार तान्या की स्टोरीटेलिंग ने अमाल को थोड़ा रिलैक्स किया और उनका मूड हल्का हुआ।

नेहा ने किया साफ

बाद में नेहा ने कुनिका सदानंद, नीलम गिरी और बाकी सदस्यों से कहा कि उन्हें गलती से चोट लगी थी। उन्होंने यह भी बताया कि चूंकि इसमें अमाल शामिल थे, इसलिए उन्होंने इस पर कोई बड़ा हंगामा नहीं किया।

अमाल की सफाई

अमाल ने जीशान से बातचीत में कहा कि वह अपने प्यारे डॉग की कसम खाते हैं कि उन्होंने नेहा को कभी जानबूझकर चोट नहीं पहुंचाई। उन्होंने कहा कि टास्क का माहौल थोड़ा आक्रामक हो गया था और उनकी कोशिश सिर्फ अपनी टीम को जीताने की थी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पूरे खेल में नेहा ने उन्हें अपना टास्क आसानी से पूरा करने का मौका ही नहीं दिया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X