BIGG BOSS 19: बिग बॉस लवर्स के लिए गुड न्यूज, TV से 90 मिनट पहले इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे शो...

BIGG BOSS 19

BIGG BOSS 19: सलमान खान का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 19 जमकर लाइमलाइट में बना हुआ है। बता दें कि फैन्स शो के प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जब से यह कंफर्म हुआ है कि शो अगले महीने ऑन एयर होगा तब से तो फैन्स बिग बॉस के हर एक छोटे बड़े अपडेट को जानने के लिए बेताब रहते हैं। हाल ही में शो को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है। इस बार शो के मेकर्स ने कुछ अलग ही प्लान किया है। बिग बॉस ने इस बार ऐसा डिसीजन लिया है जो इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। फिलहाल तो इस निर्णय से फैन्स तो बेहद खुश हैं।

कलर्स से पहले ओटीटी पर आएगा बिग बॉस

वैसे तो बिग बॉस के शो को टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर साथ में ही रिलीज किया जाता था, लेकिन इस बार इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि बिग बॉस का शो पहले टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर प्रसारित किया जाएगा। रिपोर्ट्स की माने तो पहले यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगा और उसके 90 मिनट के बाद इसे कलर्स टीवी पर दिखाया जाएगा। वहीं शो के प्रीमियर की बात करें तो यह 30 अगस्त को होगा, लेकिन शो के प्रीमियर की शूटिंग 27 अगस्त से शुरू होने का बात सामने आ रही है।

शो में होंगे कई बदलाव

बिग बॉस 19 के ऑन एयर होने का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस बार शो में कई बदलाव होने जा रहे हैं। इस बार घर की डिजाइनिंग का काम आर्टिस्ट ओमंग कुमार और उनकी पत्नी वनिता गरुड़ संभाल रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस बार का सेट अप काफी अलग और काफी अट्रैक्टिव होने वाला है। बता दें कि प्रीमियर से पहले ही घर की तस्वीरें सामने आ जाएंगी। इस बार शो में AI का काफी रोल रहने वाला है। शो के एविक्शन से लेकर कई डिसीजन पर इसका असर देखने को मिलेगा।

Read more about: salman khan bigg boss
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X