Bigg Boss 19: 6 साल पहले बहन ने मचाया था धमाल, अब सलमान खान से शिफारिश कर भाई की करवाई वाइल्ड कार्ड एंट्री

Bigg Boss 19 Wild Card Entry: बिग बॉस सीजन 19 का धमाकेदार वीकेंड का वार शुरू हो चुका है। हर बार की तरह सलमान खान अपने दबंग अंदाज में नजर आ रहे हैं। बता दें कि सलमान खान का शो लाइव हो चुका है और घर में मुनव्वर फारूकी ने पहले आकर हंसी ठंहाके का तड़का लगा दिया है। इसी के साथ ही घर में शहनाज गिल भी आईं और उन्होंने सलमान खान से अपनी इच्छा भी पूरी करवाई। शहनाज घर में अपने भाई की शिफारिश लेकर पहुंची हैं।
घर में हुई पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री
जी हां, बिग बॉस सजीन 19 में शहानाज गिल के भाई आ चुके हैं। शहबाद इस बार सिर्फ स्टेज पर ही नहीं आए हैं बल्कि इस बार उन्होंने वाइल्ड कार्ड एंट्री मारी है। शहनाज सलमान खान से कहती हैं कि उनके भाई शहबाद बदेशा का सात सालों से सपना रहा है कि वह बिग बॉस के घर में जाए। अब आप उसका यह सपना पूरा कर दें। इसके बाद सलमान शहबाज को बुलाते हैं और शहबाज घर के अंदर जाने की उत्सुकता जताते हैं।
शहबाज ने बताया कौन है उनका फेवरेट कंटेस्टेंट
शहबाज बताते हैं कि जब वह प्रीमियर पर आए थे उसके बाद वह घर नहीं बल्कि वह अस्पताल पहुंच गए थे क्योंकि उन्हें डेंगू हो गया था। फिलहाल वह अब ठीक हैं और घर में जाने के लिए बहुत ही एक्साइटेड हैं। सलमान खान ने शहबाज से पूछा कि शो तो देखा होगा तो कौन अच्छा लगा और कौन नहीं ? इसपर शहबाज कहते हैं कि तान्या मित्तल अच्छा खेल रही हैं। बाकी मृदुल मेरा दोस्त है इंस्टा पर दिखता है, लेकिन घर के अंदर नहीं दिखता। इसी के साथ ही शहबाज ने अपना फेवरेट कंटेस्टेंट भी बताया। शहबाज कहते हैं कि वह अभिषेक बजाज को पसंद करते हैं क्योंकि उन्हें कोई भी बजा कर चला जाता है।


Click it and Unblock the Notifications












