BIGG BOSS 19: सलमान खान के शो BIGG BOSS 19 की पहली कंटेस्टेंट बनेगी AI Doll, होंगे ये खास फीचर

BIGG BOSS 19

BIGG BOSS 19: सलमान खान का शो बिग बॉस जमकर लाइमलाइट में रहता है। जैसे ही एक सीजन खत्म होता है वैसे ही फैन्स दूसरे सीजन के प्रीमियर का इंतजार करते हैं। फिलहाल तो हाल ही में सलमान खान के शो बिग बॉस के नए सीजन यानी की बिग बॉस सीजन 19 के ऑन एयर होने की बात चल रही है। ऐसे में सभी शो में आने वाले कंटेस्टेट का नाम जानने के लिए बेताब हो रहे हैं।

बिग बॉस सीजन 19 की पहली कंटेस्टेंट बनी AI डॉल
अभी तक शो के कंटेस्टेंट का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन हां शो की पहली कंटेस्टेंट का चेहरा और नाम सामने आ चुका है। जिसे देखकर लोग तो हैरान ही रह गए हैं। बिग बॉस एक ऐसा शो है जो खास तौर पर अपनी क्रिएटिविटी और अपने खास अंदाज के लिए जाना जाता रहा है। पिछली बार शो में एक गधा कंटेस्टेंट बना था। वहीं अब इस डिजिटल दौर के शो में एक Ai रोबोट भी हिस्सा लेने जा रही है। बताया जा रहा है कि यह Ai डॉल शो की पहली कंटेटस्टेंट हैं। इस डॉल का चेहरा और इसकी खासियत सुन लोगों के तो होश ही उड़ गए हैं। चलिए जानते हैं कि क्या खास है इस डॉल में।

क्या है इस डॉल में खास
बता दें कि यह डॉल UAE में बनी है। जो अब सलमान खान के शो बिग बॉस में नजर आएगी। इस डॉल का नाम हबुबू बताया जा रहा है। इस डॉल की खासियत के बारे में बात करें तो इस डॉल में एडवांस्ड AI पावर्ड डिवाइस होगा। इस डॉल से बात करने का तरीका भी खास होने वाला है। क्योंकि यह डॉल कम से कम 7 भाषाएं जानती है। जिसमें से एक भाषा हिंदी भी फीड की गई है। बता दें कि इसे International Federation For Culture Management (IFCM) इसे मैनेज करेगा।

Read more about: bigg boss salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X