Salman Khan को लगातार मारने की धमकियां मिलने के बाद बिग बॉस मेकर्स ने उठाया ये कदम, 600 लोग 24 घंटे कर रहे काम

Bigg Boss 19

Salman Khan Security: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान कई सालों से बिग बॉस के होस्ट हैं और इस बार भी वह सीजन 19 में दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। लेकिन सबको पता है कि सलमान को कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। यही वजह है कि शो की टीम उनकी सुरक्षा को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाती।

एंडेमोल शाइन इंडिया के सीईओ का खुलासा

एंडेमोल शाइन इंडिया के सीईओ ऋषि नेगी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि बिग बॉस की टीम में करीब 600 लोग काम करते हैं, जो तीन शिफ्ट में 24 घंटे एक्टिव रहते हैं। उन्होंने कहा कि शो में कंटेंट सिक्योरिटी और सेट पर मौजूद लोगों की सुरक्षा हमारी पहली प्रायोरिटी है।

अब लाइव ऑडियंस क्यों नहीं आती?

सलमान खान को मिली धमकियों के बाद मेकर्स ने शो के नियम और भी सख्त कर दिए हैं। ऋषि नेगी ने बताया कि पिछले ढाई साल में सुरक्षा को और मजबूत किया गया है। अब जब सलमान सेट पर होते हैं तो लाइव ऑडियंस को आने की परमिशन नहीं होती। साथ ही, जो भी शख्स शो से जुड़ता है- चाहे कर्मचारी हो या वेंडर- उसका बैकग्राउंड चेक किया जाता है।

वीकेंड का वार में सलमान का दबदबा

बिग बॉस 19 कुछ हफ्ते पहले ही शुरू हुआ है और अब तक सलमान खान के साथ दो वीकेंड का वार एपिसोड देखे जा चुके हैं। सलमान अपने अंदाज में कंटेस्टेंट्स को डांटते और समझाते हैं, जिसकी वजह से वे शो के सबसे परफेक्ट होस्ट माने जाते हैं।

इस बार घर में कौन-कौन से स्टार्स हैं?

इस सीजन में कई पॉपुलर चेहरे नजर आ रहे हैं- गौरव खन्ना, अमाल मलिक, आवेज दरबार, अशनूर कौर, मृदुल तिवारी, नगमा मिराजकर, कुनिका सदानंद, बसीर अली, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, जीशान कादरी, नेहाल चुडासमा, नतालिया जानोसेक, प्रणीत मोरे, फरहाना भट्ट, शहबाज बादेशा और नीलम गिरी।

अब तक इस शो को दो हफ्तों से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन किसी भी कंटेस्टेंट को बाहर नहीं किया गया है और वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर शहनाज के भाई शहबाज बादेशा की एंट्री हुई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X