Bigg Boss 19: सलमान खान ने निकाल दी तान्या मित्तल की बॉस गिरी, बातों ही बातों में उड़ाई खिल्ली...

salman khan

Bigg Boss 19: बिग बॉस सीजन 19 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। कभी किसी का झगड़ा चर्चाओं में बना रहता है तो कभी सलमान खान कंटेस्टेंट की क्लास लगाते नजर आते हैं। बता दें कि इस बार वीकेंड का वार काफी खास रहा है क्योंकि सलमान खान ने घरवालों को उनकी ही भाषा में समझाया है और घर में एक वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हुई है। इतना ही नहीं इस बार फिर से बिग बॉस सीजन 19 के घर से किसी को बेघर नहीं किया गया है।

सलमान खान ने निकाली तान्या की बॉस गिरी

हाल ही में एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान तान्या मित्तल और उनकी लग्जरी लाइफ को लेकर बातें करते नजर आ रहे हैं। सलमान खान कहते हैं कि 'तान्या बॉडीगार्ड्स कम हैं यहां, किचन में लिफ्ट नहीं है। यहां 5 नौकर नहीं हैं। टॉवल प्रेस नहीं हो रही। शैंपू खुद करना पड़ता है। बाथरूम जाने से पहले सारी चीजें खुद उठाकर ले जानी पड़ती हैं। साड़ी बाथरूम में पहननी पड़ती है और साड़ी पहनाने वाले भी कोई नहीं है। ये बिग बॉस वाले कितना जुल्म कर रहे हैं आप पर।'

पूरे घर ने उड़ाई तान्या मित्तल की खिल्ली

बता दें कि सलमान खान की बातें सुनकर बाकी घर वाले अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। कुनिका तो तेज-तेज हंसने लगती हैं प्रणीत मोरे की भी हंसी छूट जाती है और पूरा घर तान्या मित्तल का मजाक उड़ाता दिखता है। बात दें कि सोशल मीडिया पर यह क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- एक दम सही किया सलमान खान ने। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- यह काम तो सलमान खान ही सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X