Bigg Boss 19: वीकेंड के वार पर इस कंटेस्टेंट पर बरसे सलमान खान, जोक मारने पर लगाई लताड़...

Bigg Boss 19: टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस सीजन 19 का पहला वीकेंड का वार जमकर चर्चाओं में बन गया है। सलमान खान अपने दबंग अंदाज में इस कंटेस्टेंट पर बुरे बरसते नजर आ रहे हैं। बता दें कि शो का पहला वीकेंड का वार 30 अगस्त शनिवार को जियो हॉट स्टार और कलर्स चैनल पर दिखाया जाएगा। इस दौरान सलमान खान पूरे हफ्ते की रिपोर्ट पेश करने वाले हैं साथ ही में कुछ कंटेस्टेंट की जमकर क्लास भी लगाने वाले हैं। फिलहाल तो हाल ही में आज के वीकेंड के वार का पहला प्रोमो आउट हो चुका है जिसे देखने के बाद आप समझ ही जाएंगे कि आज के वीकेंड के वार के दौरान सलमान खान किस-किस पर गुस्सा जाहिर करते नजर आ रहे हैं।
प्रणित कि क्लास लगाते दिखे सलमान खान
फिलहाल तो वीकेंड का वार का पहला प्रोमो आउट हो चुका है। इस दौरान सलमान खान बिग बॉस कंटेस्टेंट प्रणित मोरे (स्टैंडअप कॉमेडियन) पर भड़कते नजर आए। सलमान खान प्रणित से कहते हैं कि- 'मुझे पता है कि आपने मेरे बारे में क्या बोला है। जोकि सही नहीं है। जोक्स जो आपने मारे हैं, मेरे ऊपर अगर आप मेरी जगह होते और मैं अंदर आपकी जगह होता तो आप कैसे रिएक्ट करते, लेकिन आपको लोगों को हंसाना था वो भी मेरा नाम लेकर।' सलमान खान आगे कहते हैं कि 'मुझे नहीं लगता कि आपको बिलो द बेस्ट जाना चाहिए था।'
प्रोमो को देख फैन्स ने यूं किया रिएक्ट
बता दें कि फैन्स भी इस बार कुछ ऐसा ही अंदाजा लगा रहे थे। इस प्रोमो को देखने के बाद जहां एक यूजर ने लिखा- अब अक्ल ठिकाने आएगी प्रणित की वहीं दूसरे यूजर ने कहा-बहुत एटीट्यूड में था अब सलमान खान ने मोरे का मोए मोए कर दिया। बता दें कि इस वीकेंड के वार सलमा खान का सिर्फ गुस्सा ही नहीं प्यार और घर के एक कंटेस्टेंट का प्यार और इज़हार बही देखने को मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications