Bigg Boss 19: प्रीमियर पर होगी सलमान खान की धमाकेदार एंट्री, 25 साल पुराने गाने पर करेंगे फुल एनर्जी से डांस

Bigg Boss 19: बिग बॉस सीजन 19 का आज प्रीमियर है। फैन्स ही नहीं सितारे भी इंतजार कर रहे हैं इस शो के आगाज का। हर कोई यही सोच रहा है कि आखिर इस बार कौन कौन लेगा शो में हिस्सा। शो में आ रहे कुछ कंटेस्टेंट को लेकर फैन्स पहले ही अनुमान लगा चुके हैं, वहीं कुछ को लेकर लोग कंफ्यूज़ हैं। अभी तक शो में आने वाले कंटेस्टेंट की पूरी झलक तो सामने नहीं आई है लेकिन हां, सलमान खान की धमाकेदार एंट्री का वीडियो जरूर सामने आ चुका है। इस वीडियो ने आते ही तहलका मचा दिया है।
प्रीमियर पर सलमान खान ने किया धमाकेदार डांस
कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान काले रंग का सूट पहने नजर आ रहे हैं। पहले जैसी ही चमक पहले जैसा ही जोश सलमान खान के चेहरे पर देखने को मिल रहा है। बता दें कि इस बार सलमान खान 25 साल पुराने गाने 'ऐसा पहली बार हुआ है 17, 18 सालों में...' पर फुल एनर्जी से डांस करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर सलमान खान का यह वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान को यूं डांस करता देख यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।
कहां देख पाएंगे शो
बिग बॉस के होस्ट सलमान खान के वीडियो को देख जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इस शो की जान है सलमान खान। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ भी कहो बेस्ट होस्ट है शानदार डांस और फिर दिखेगा दबंग अंदाज। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-लगता है इस बार सत्ता, शासन-प्रशासन और विपक्ष की जोरदार टक्कर होने वाली है। आपको बता दें कि बिग बॉस का यह शो 24 अगस्त यानी कि आज रात 9 बजे जियो हॉट स्टार पर स्ट्रीम होगा और रात 10 बजे कलर्स टीवी पर।


Click it and Unblock the Notifications