..................... Bigg Boss 19 Richest Contestant is a woman Net Worth Will Leave You Stunned - Hindi Filmibeat

मर्दों को पछाड़कर ये हसीना बनी Bigg Boss 19 की सबसे अमीर कंटेस्टेंट, नेटवर्थ जानकर लगेगा तगड़ा झटका!

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 Richest Contestant: बिग बॉस 19 आखिरकार शुरू हो चुका है और फैंस के बीच इसका क्रेज साफ दिखाई दे रहा है। इस बार शो का थीम है 'घरवालों की सरकार', जिसने शुरुआत से ही दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है। वहीं, सलमान खान की होस्ट के तौर पर वापसी ने शो को और मजेदार बना दिया है।

कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार एंट्री

इस सीजन में कई नामी चेहरे शामिल हुए हैं, जिनमें गौरव खन्ना, बेसिर अली, तान्या मित्तल, निहाल चुडासमा, अशनूर कौर, नीलम गिरी और अभिषेक बाजाज जैसे कंटेस्टेंट्स हैं। हर कोई अपनी खासियत के साथ घर में आया है और पहले ही दिन से शो में हलचल मचा रहा है।

पहले दिन का ड्रामा

शो की शुरुआत में ही घर के अंदर झगड़े और ट्विस्ट देखने को मिले। मृदुल तिवारी को सबसे कम प्रभावशाली कंटेस्टेंट कहा गया, जबकि फरहाना भट्ट को पहले ही दिन बाहर कर दिया गया। हालांकि, ट्विस्ट ये रहा कि फरहाना को पूरी तरह बाहर नहीं किया गया, बल्कि उन्हें सीक्रेट रूम भेज दिया गया। इस फैसले ने फैंस को हैरान कर दिया और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें शुरू हो गईं।

कंटेस्टेंट्स की नेट वर्थ

इस बार के कंटेस्टेंट्स की नेट वर्थ को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं कौन कितना अमीर है-

अमाल मलिक - ₹3.7 करोड़

अशनूर कौर - ₹7 करोड़

तान्या मित्तल - ₹2 करोड़

आवेज़ दरबार - ₹12 करोड़

नगमा मिराजकर - ₹10 करोड़

निहाल चुदासमा - ₹1 करोड़

बेसिर अली - ₹21.8 करोड़

गौरव खन्ना - ₹8 करोड़

नतालिया जानोसजेक - ₹131.4 करोड़

मृदुल तिवारी - ₹7 करोड़

अभिषेक बाजाज - ₹5-6 करोड़

फरहाना भट्ट - ₹1.5-5 करोड़

नीलम गिरी - ₹3-5 करोड़

प्रणीत मोरे - ₹4 करोड़

सबसे अमीर कंटेस्टेंट का नाम आया सामने

पहले लोगों को लग रहा था कि इस सीजन के सबसे अमीर कंटेस्टेंट गौरव खन्ना या आवेज दरबार होंगे। लेकिन सच्चाई कुछ और निकली। दरअसल, पोलैंड की एक्ट्रेस नतालिया जानोसजेक इस सीजन की सबसे अमीर कंटेस्टेंट हैं। उनकी नेट वर्थ करीब ₹131 करोड़ बताई जा रही है।

पहला नॉमिनेशन टास्क

शो में पहला नॉमिनेशन टास्क भी हो चुका है और इस बार 8 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं। इनमें शामिल हैं- गौरव खन्ना, प्रणीत मोरे, जीशान कादरी, अभिषेक बाजाज, नतालिया जानोसजेक, नीलम गिरी, तान्या मित्तल

आगे क्या होगा?

पहले ही हफ्ते में शो ने जबरदस्त ड्रामा दिखा दिया है। कंटेस्टेंट्स की टक्कर, दोस्ती और दुश्मनी अब धीरे-धीरे और दिलचस्प होती जाएगी। फैंस के बीच अभी से यह चर्चा शुरू हो गई है कि इस सीजन का गेम सबसे अलग और एंटरटेनिंग होने वाला है।

Read more about: bigg boss 19
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X