Bigg Boss 19: बसीर अली के एविक्शन पर नाराज हुए राहुल वैद्य, गौहर ने नेहल चुडासमा को लेकर कही ये बात...

Bigg Boss 19: टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस सीजन 19 किसी ना किसी वजह से लगातार चर्चाओं में बना रहता है। कभी घर के लड़ाई झगड़े चर्चाओं में आ जाते हैं तो कभी घर का एविक्शन चर्चा का विषय बन जाता है। फिलहाल तो आपको बता दें कि हाल ही में बिग बॉस सीजन 19 के घर से स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट बसीर अली और ब्यूटी क्वीन नेहल चुडासम का एविक्शन हो गया है। दोनों का एविक्शन फैन्स और कंटेस्टेंट सभी को काफी शॉकिंग लगा। वैसे तो इस बार एक ही एविक्शन होना था, लेकिन शो के मेकर्स ने डबल एलिक्शन करके फैन्स को एक बड़ा झटका दिया है।
I felt bad that baseer got out so early. I think there are many undeserving ones inside and the deserving one went out. If he had any strong opponent he would have been in top2. But unfortunately uske koi bade mudde bane hi nahi. Bad luck buddy. All the best.
— RAHUL VAIDYA RKV (@rahulvaidya23) October 27, 2025
बसीर के जाने से शॉक्ड रह गए राहुल वैद्य
बता दें कि दोनों के ही एविक्शन से ना तो जनता खुश है और ना ही स्टार्स। हाल ही में राहुल वैद्य ने बसीर अली के एविक्शन पर नाराजगी जाहिर की। राहुल ने एक्स एकाउंट पर ट्विट करते हुए लिखा- मुझे बहुत बुरा लग रहा है कि बसीर अली इतनी जल्दी आउट हो गया। मुझे लगता है कि अंदर कई अयोग्य खिलाड़ी हैं और जो योग्य खिलाड़ी हैं वह घर के बाहर हो गए हैं। अगर उसका कोई मजबूत कंटेंडर होता तो वो टॉप 2 में होता, लेकिन बदकिस्मती से उसके कोई बड़े मुद्दे नहीं बने। शुभकामनाएं।
Well played baseer and Nehal ! U made ur mark . #bb19
— Gauahar Khan (@GAUAHAR_KHAN) October 26, 2025
बसीर और नेहल के लिए क्या बोलीं गौहर
राहुल आगे कहते हैं कि डब्बू मलिक के आने से अमाल मलिक का व्यवहार में बदलाव देखा गया। फिलहाल तो मुझे अमाल का गेम बहुत पसंद आ रहा है। वह बिल्कुल भी निगेटिव नहीं लग रहा है। राहुल के साथ ही गौहर भी कहती हैं कि बसीर और नेहल ने बहुत अच्छा खेला बिग बॉस 19 के घर में आपने अपनी छाप छोड़ी है। बता दें कि बसीर और नेहल के एविक्शन पर फैन्स भी काफी नाराज हो रहे हैं। फैन्स के स्टार्स के पोस्ट पर रिएक्शन देखने को मिल रहे है।


Click it and Unblock the Notifications