Bigg Boss 19 Premiere: जानें कब और कहां देखें ये कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो, जहां शुरू होगी राजनीति और झगड़े

Bigg Boss 19 Premiere: आखिकार इंतजार खत्म हुआ! बिग बॉस सीजन 19 आज (24 अगस्त) से कलर्स टीवी पर ग्रैंड प्रीमियर के साथ दर्शकों के सामने आने वाला है। टीजर्स और प्रोमो से लोगों में पहले से ही उत्साह बना हुआ था और अब देश का सबसे चर्चित रियलिटी शो एक बार फिर दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देने के लिए तैयार है।
पिछले सीजन की सफलता के बाद अब सलमान खान एक बार फिर होस्ट की भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे।
नया थीम- "घरवालों की सरकार"
इस बार बिग बॉस 19 का कॉन्सेप्ट बेहद अलग और मजेदार है। शो का थीम है- "घरवालों की सरकार"। इसमें बिग बॉस हाउस को एक तरह से संसद का रूप दिया जाएगा। यहां हर फैसला सिर्फ बिग बॉस नहीं लेंगे, बल्कि घरवाले खुद अपने फैसले करेंगे। चाहे टास्क हों, रणनीतियां बनानी हों या फिर घर के कामकाज से जुड़े मुद्दे - सब पर अब कंटेस्टेंट्स का ही राज होगा। सलमान खान ने प्रोमो में ही साफ कर दिया था कि इस बार घर के अंदर पावर स्ट्रगल, बहस और नई-नई चालें देखने को मिलेंगी।
कौन होंगे घर के मेहमान?
हालांकि ऑफिशियल लिस्ट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन चर्चा है कि इस बार कई बड़े टीवी सितारे, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और विवादों में रहने वाले चेहरे शो का हिस्सा बन सकते हैं। कयासों के मुताबिक गौरव खन्ना, अशनूर कौर, अमाल मलिक जैसे नाम इस सीजन की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं।
क्यों है ये सीजन खास?
संसद जैसे सेटअप में हर दिन पावर बदलने वाला है।
कंटेस्टेंट्स के बीच गरमागरम बहस, इमोशनल पल और चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।
इस बार ड्रामा और एंटरटेनमेंट का डोज़ और भी ज्यादा होने वाला है।
कब और कहां देखें बिग बॉस 19?
शो का प्रीमियर आज रात (24 अगस्त) को होगा।
कलर्स टीवी पर रोज़ाना रात 10:30 बजे टेलीकास्ट होगा।
वहीं, जियोहॉटस्टार पर दर्शक इसे रोज़ाना शाम 9 बजे से एक्सक्लूसिव तौर पर देख सकेंगे।
ऑनलाइन ऐसे देखें शो
अगर आप बिग बॉस 19 ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो ये स्टेप्स फॉलो करें:
अपने मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप में JioHotstar ऐप डाउनलोड करें।
सर्च बार में "Bigg Boss 19" टाइप करें।
चेक करें एपिसोड्स फ्री हैं या सब्सक्रिप्शन की ज़रूरत है।
अगर ज़रूरी हो तो सब्सक्रिप्शन प्लान चुनकर लॉगइन करें।
मनपसंद एपिसोड पर क्लिक करें और आराम से शो का मजा लें।


Click it and Unblock the Notifications