Bigg Boss 19: सलमान खान का तड़का और तान्या मित्तल की एंट्री ने मचाई हलचल! शो में लगा ग्लैमर का तड़का!

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 Premiere: बिग बॉस एक बार फिर अपने 19वें सीज़न के साथ लौट आया है। आज (24 अगस्त) से यह शो कलर्स टीवी और जियोसिनेमा पर प्रसारित होगा। सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर इस शो के होस्ट बनकर दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं। इस बार भी उनका खास अंदाज़, मज़ाकिया बातें और मार्गदर्शन घरवालों की जर्नी को और दिलचस्प बनाने वाला है।

बिग बॉस 19 तान्या मित्तल की एंट्री

नए सीजन में मशहूर कंटेंट क्रिएटर तान्या मित्तल की एंट्री हो चुकी है। वो सोशल मीडिया पर एक जाना-माना नाम हैं और उनकी काफी फैन फॉलोइंग है।

कौन हैं तान्या मित्तल?

तान्या मित्तल एक जानी-मानी इंफ्लुएंसर और एंटरप्रेन्योर हैं। उन्हें पहली बार महाकुंभ के दौरान देशभर में पहचान मिली, जब मौनी अमावस्या पर हुए स्टाम्पीड हादसे का उनका भावुक वीडियो वायरल हुआ। उस वीडियो में तान्या ने बताया था कि कैसे उन्होंने लोगों की मदद करने के लिए उन्हें पानी पिलाने की कोशिश की। इस घटना ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया।

इसके अलावा तान्या ने कई क्षेत्रों में सफलता पाई है।

उन्हें मिस एशिया टूरिज्म 2018 का खिताब मिला।

उन्होंने लेबनान में हुए मिस एशिया टूरिज्म यूनिवर्स पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

वे चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से आर्किटेक्चर ग्रेजुएट हैं और आगे चलकर बिज़नेस में आ गईं।

तान्या ने अपना ब्रांड Handmade with Love by Tanya शुरू किया, जिसमें हैंडबैग, साड़ियां और हैंडकफ जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं। वे सोशल मीडिया पर अपने ब्रांड को प्रमोट करती हैं और साथ ही आध्यात्मिक कहानियां और पर्सनल एक्सपीरिएंस भी शेयर करती हैं।

आज तान्या के इंस्टाग्राम पर 25 लाख से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं और उन्होंने अपना पॉडकास्ट भी शुरू किया है। बताया जाता है कि वे महीने में लगभग 6 लाख रुपये कमाती हैं और उनकी कुल नेटवर्थ करीब 2 करोड़ रुपये मानी जाती है।

तान्या मित्तल का विवाद

तान्या मित्तल तब विवादों में घिर गईं जब उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले पर बयान दिया। एक वीडियो (जो बाद में डिलीट कर दिया गया) में उन्होंने कहा था- 'आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता।'

तान्या ने कहा- 'यह मुद्दा मेरे लिए बहुत संवेदनशील है। मीडिया में आतंकवादियों और आतंकवाद की बात हो रही है, लेकिन मेरा मानना है कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं है। भारत का सिर्फ एक ही धर्म है और वह है 'भारतीय'। हम सब भारतीय हैं और हमें एकजुट रहना चाहिए।'

उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने आपत्ति जताई और कई यूजर्स ने मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश टूरिज्म डिपार्टमेंट को टैग कर पूछा कि क्या ऐसे लोग उनके ब्रांड एंबेसडर हो सकते हैं। बढ़ते विवाद के बाद दोनों राज्यों के टूरिज्म डिपार्टमेंट ने बयान जारी कर यह साफ़ कर दिया कि तान्या मित्तल का उनसे कोई आधिकारिक संबंध नहीं है।

Read more about: bigg boss 19
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X