..................... Bigg Boss 19 Premiere Breaks Records on JioHotstar Salman Khan Weekend Ka Vaar Awaits - Hindi Filmibeat

सलमान खान का Bigg Boss 19 बना सबसे बड़ा OTT शो, वीकेंड का वार में होगा धमाका!

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 Record: बिग बॉस 19 का आगाज 24 अगस्त को हुआ और प्रीमियर नाइट ने सच में सोशल मीडिया पर आग लगा दी। सलमान खान ने अपने दमदार अंदाज में कंटेस्टेंट्स का स्वागत किया और आखिरकार फैन्स को ये जानने का मौका मिला कि कौन-कौन इस बार घर में कैद हुआ है।

ये हैं घर के सितारे

गौरव खन्ना, बेसिर अली, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, ज़ीशान कादरी, अमाल मलिक, कनिक्का सदानंद, नीलम गिरी, नतालिया जानोसजेक, नेहल चुदासमा, अशनूर कौर, अवेज़ दरबार, नगमा मिराजकर, मृदुल तिवारी और प्रणीत मोरे। वहीं फरहाना भट्ट को सीक्रेट रूम में रखा गया है - मतलब अभी और भी ट्विस्ट बाकी हैं!

पहले दिन ही बना रिकॉर्ड

शो के पहले ही दिन जबरदस्त ड्रामा और झगड़े हुए। लेकिन असली धमाका तब हुआ जब पता चला कि बिग बॉस 19 ने JioHotstar पर रिकॉर्ड तोड़ व्यूज बटोर लिए। पिछले सीजन की तुलना में 2.3X ज्यादा रीच और 2.4X ज्यादा वॉच टाइम यानि ये बिग बॉस अब तक का सबसे बड़ा OTT लॉन्च बन चुका है।

JioStar के आलोक जैन ने कहा- 'बिग बॉस की ओपनिंग शानदार रही। ये शो दर्शकों से इतना गहरा जुड़ाव रखता है कि Day 1 पर ही रिकॉर्ड बना डाला। अब आगे और मजा आएगा।'

अब तक इस सीजन में बहुत कुछ देखने को मिला है। पहला हफ्ता झगड़ों और इमोशनल ड्रामे से भरा रहा। गौरव खन्ना और जीशान कादरी की लड़ाई हो चुकी है। नेहल चुदासमा चिकन के लेकर रो चुकी है।

कई छोटे-बड़े झगड़े

अब सलमान खान वीकेंड का वार में घरवालों की क्लास लगाने वाले हैं। देखना दिलचस्प होगा कि किसे फटकार मिलेगी और कौन बनेगा सलमान का फेवरेट। साफ है कि बिग बॉस 19 ने अभी से रिकॉर्ड बना दिया है। आगे का सीजन कितना हिट होगा, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन ड्रामा और एंटरटेनमेंट की गारंटी पक्की है।

Read more about: bigg boss 19 bigg boss
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X