Bigg Boss 19 की OTT रिलीज डेट आई सामने, मचेगा खूब धमाल, AI कंटेस्टेंट्स के अलावा होंगे ये नए ट्विस्ट्स

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 OTT release date: बिग बॉस 19 का इंतजार कर रहे फैन्स के लिए खुशखबरी है! सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह पॉपुलर रियलिटी शो अब रिलीज़ के लिए पूरी तरह तैयार है। पहले सिर्फ कयास लगाए जा रहे थे कि शो अगस्त के आखिर में आएगा, लेकिन अब इसकी रिलीज़ डेट कन्फर्म हो गई है।

कब और कहां देख पाएंगे बिग बॉस 19?

बिग बॉस 19 रविवार, 24 अगस्त 2025 से स्ट्रीमिंग के लिए अवेलेबल होगा। यह शो JioHotstar पर देखा जा सकेगा।

जैसा हर सीजन में होता है, इस बार भी सलमान खान ग्रैंड प्रीमियर की मेजबानी करेंगे और शो की शुरुआत को धमाकेदार बनाएंगे। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया लोगो भी रिलीज किया है, और सलमान ने इसका टीजर भी शूट कर लिया है, जिसे जल्द ही रिलीज किया जाएगा।

बिग बॉस 19 में क्या-क्या नया होगा?

इस सीजन में कई दिलचस्प बदलाव देखने को मिलेंगे। जैसे - इस बार AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की एंट्री हो रही है। दुबई की मशहूर AI डॉल हबूबू इस शो का हिस्सा होगी। वहीं भारत की AI काव्या मेहरा के भी शो में शामिल होने की संभावना है। शो का थीम होगा 'रिवाइंड', यानी पुराने सीक्रेट रूम कॉन्सेप्ट की वापसी। यह बिग बॉस इतिहास का सबसे लंबा सीजन होगा, जो पूरे 5 महीने तक चलेगा। सलमान खान पहले 3 महीने तक शो होस्ट करेंगे। अगले 2 महीने के लिए करण जौहर, फराह खान और अनिल कपूर जैसे स्टार्स शो की मेजबानी कर सकते हैं। ग्रैंड फिनाले के लिए सलमान फिर वापसी करेंगे।

बिग बॉस 19 में बड़ा बदलाव

एक बड़ा बदलाव यह भी है कि इस बार बिग बॉस 19 सबसे पहले ओटीटी पर रिलीज होगा। यानी, इसे पहले JioHotstar पर देखा जा सकेगा, फिर बाद में टीवी पर आएगा।

कुल मिलाकर, बिग बॉस 19 इस बार कई ट्विस्ट और टेक्नोलॉजी से भरपूर होने वाला है। नए थीम, AI कंटेस्टेंट्स और 5 महीने की लंबी जर्नी के साथ यह सीजन अब तक का सबसे अनोखा बिग बॉस बन सकता है।

Read more about: bigg boss
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X