..................... Bigg Boss 19: Not Salman khan but these hit Bollywood actors hosts Bigg boss weekend ka vaar - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 19: सलमान खान नहीं बॉलीवुड के ये हिट एक्टर्स करेंगे वीकेंड का वार होस्ट, लगाएंगे घरवालों की क्लास

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19: बिग बॉस सीजन 19 इन दिनों जमकर चर्चाओं में बना है क्योंकि शो में चार चांद लगाते दिखते हैं सलमान खान। घर वालों को और घर के बाहर वालों को भी सलमान खान के वीकेंड के वार का इंतजार रहता है, लेकिन आपको बता दें कि इस बार वीकेंड का वार अधूरा लग सकता है क्योंकि सलमान खान इस बार वीकेंड का वार शूट नहीं करने वाले हैं। इस बार उनकी जगह लेंगे बॉलीवुड के ये दो बड़े नामी सितारे। चलिए जानते हैं कि कौन हैं ये सितारे और क्यों नहीं आ रहे हैं सलमान खान इस वीकेंड के वार में।

ये दो बड़े सितारे करेंगे शो होस्ट

फिल्मीबीट की ऑफिशियल रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान इस हफ्ते का वीकेंड का वार शूट नहीं करेंगे। बल्कि उनकी जगह लेने आ रहे हैं खिलाड़ी यानी की अक्षय कुमार और अपनी एक्टिंग और कॉमेडी से सभी का दिल जीत लेने वाले एक्टर अरशद वारसी। ये दोनों सितारे शो भी होस्ट करेंगे और घर वालों की भी क्लास लगाते नजर आएंगे। वैसे बता दें कि इन दोनों एक्टर्स की फिल्म 'जॉली LLB 3' आ रही है और इसे ही प्रमोट करने के लिए सितारे बिग बॉस के सेट पर आ रहे हैं। फिलहाल तो दोनों का एक साथ सेट पर होना और वीकेंड का वार शूट करना काफी एंटरेस्टिंग होने वाला है।

क्यों वीकेंड का वार शूट नहीं कर रहे हैं सलमान खान

आपको बात दें कि सलमान खान को शो की जान कहा जाता है। हर कंटेस्टेंट और दर्शक पूरे हफ्ते बस वीकेंड के वार का इंतजार करता रहता है, लेकिन सलमान खान इस हफ्ते नजर नहीं आने वाले हैं क्योंकि वह अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। सोर्स की माने तो सलमान खान अपने आने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। बीते दिन सलमान खान का फर्स्ट लुक भी शूटिंग के सेट से वायरल हुआ था। सलमान खान आर्मी वर्दी में नजर आ रहे थे। सलमान खान के इस लुक को देखकर फैन्स का एक्साइटमेंट लेवल चार गुना बढ़ गया है।

Read more about: bigg boss 19
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X