Bigg Boss 19 में मचेगा धमाल! कौन होगा OUT- अमाल मालिक, तान्या मित्तल या आवेज दरबार?

Bigg Boss 19 nomination: बिग बॉस 19 का दूसरा हफ्ता शुरू हो चुका है और इस बार नॉमिनेशन टास्क में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिला। घरवालों ने मिलकर 5 कंटेस्टेंट्स को डेंजर जोन में डाल दिया है। इनमें कुनिका सदानंद, मृदुल तिवारी, अमाल मलिक, तान्या मित्तल और आवेज दरबार का नाम शामिल है। वहीं, अशनूर कौर को इम्युनिटी मिली है, जिससे वो इस हफ्ते सेफ हो गए हैं।
अमाल मलिक- सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट
अमाल मलिक इस वक्त शो के सबसे मजबूत खिलाड़ियों में गिने जा रहे हैं। उनका मज़ाकिया अंदाज़ और कूल एटिट्यूड दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें शो का टॉप एंटरटेनर कह रहे हैं। साथ ही उनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत बड़ी है, इसलिए उनके बाहर होने की संभावना बेहद कम है।
कुनिका सदानंद- झगड़ों से बनीं चर्चित
कुनिका सदानंद इस समय घर में सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। उनकी कई कंटेस्टेंट्स जैसे गौरव खन्ना, बसीर अली और फर्रहाना भट्ट से टकरार हो चुकी है। हालांकि झगड़े उन्हें घरवालों की नजरों में नीचे ले जा सकते हैं, लेकिन दर्शकों की नजर में यही उन्हें ज्यादा लाइमलाइट दे रहा है।
मृदुल तिवारी- फैंस का जबरदस्त सपोर्ट
मृदुल तिवारी की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 5.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। शो में आने से पहले ही उन्होंने वोटिंग में बाजी मारी थी। हाल ही में उन्होंने कुनिका पर सीधा हमला करके अपने खेल को और दिलचस्प बना दिया है।
तान्या मित्तल- लग्जरी लाइफस्टाइल का शोर
तान्या मित्तल अक्सर अपनी आलीशान लाइफ और 150 बॉडीगार्ड्स की बात करती हैं। घरवाले उन्हें 'सुपीरियॉरिटी कॉम्प्लेक्स' वाली मानते हैं। हालांकि उनकी ज्यादा दोस्ती किसी से नहीं है, लेकिन अपनी बेबाक राय रखने की वजह से वो लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।
आवेज दरबार - एलिमिनेशन के सबसे करीब?
इस हफ्ते नॉमिनेटेड खिलाड़ियों में सबसे कमजोर स्थिति आवेज़ दरबार की लग रही है। कई बार उन्हें गेम में एक्टिव ना होने के लिए टोका गया है। यहां तक कि सलमान खान ने भी वीकेंड का वार में उन्हें चेतावनी दी थी। ऐसे में अगर किसी के बाहर होने की सबसे ज्यादा संभावना है, तो वो आवेज़ दरबार ही नजर आ रहे हैं।
पिछला हफ्ता
पिछले हफ्ते कई कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए थे, लेकिन किसी का भी एलिमिनेशन नहीं हुआ। इस बार सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कौन शो से बाहर जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications




