Bigg Boss 19: नीलम गिरी का छलका दर्द, तलाक पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- उस इंसान के साथ रहना...

Bigg Boss 19: बिग बॉस सीजन 19 इन दिनों जमकर सुर्खियों में बना हुआ है। कभी शो में तान्या मित्तल का बेबाक अंदाज लोगों को पसंद आता है तो कभी घर के लड़ाई झगड़े जमकर चर्चाओं में आ जाते हैं। बता दें कि घर में आए दिनों खुलासे भी होते रहते हैं। घर में तान्या के अलावा तान्या की दोस्त नीलम गिरी को भी खास पसंद किया जा रहा है। नीलम का खेल खेलने का अंदाज लोगों को खास पसंद आ रहा है। जहां अभी तक आपने देखा कि तान्या मित्तल अपने बारे में खुलकर बात करती दिखीं अपने घर परिवार के बारे में बात करती नजर आईं। वहीं इस बार नीलम गिरी ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलासा किया है।
शादी गलता गलत डिसीजन था
नीलम गिरी तान्या मित्तल से बात करते हुए अपनी शादीशुदा जिंदगी का राज खोलती हैं। नीलम बताती हैं कि उनकी शादी भी हो चुकी है और तलाक भी। नीलम ने कहा कि आज तक उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कभी कुछ नहीं कहा है। मैं अपनी पर्सनल बातों को दूर ही रखती हूं। नीलम भावुक होकर कहती हैं कि उस रिश्ते में कभी भी खुशी का पल नहीं आया। नीलम ने कहा कि हमारा अलग होना हमारी आपसी सहमति से हुआ था। वह पल बहुत ही इमोशनल और दर्दनाक था। उन्होंने आगे कहा कि उस शख्स से शादी करना एक गलत फैसला था। वो दिन याद करके भी मुझे दुख ही होता है।
दो वक्त की रोटी जुगाड़नी पड़ती थी...
नीलम ने आगे अपने घर परिवार के बारे में बताया। नीलम ने कहा कि पिता ने बहुत ही कठिनाई से पाल है। मेरे पिता जी घर चलाने के लिए लकड़ियां काटा करते थे। दो समय की रोटी खाने के लिए बहुत ही मेहनत करनी पड़ती थी। नीलम की इन बातों को सुन तान्या मित्तल उन्हें गले से लगा लेती हैं वहीं मालती भी इमोशनल हो जाती हैं। आपको बता दें कि नीलम गिरी भोजपुरी इंडस्ट्री की नामी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई हिट गाने और फिल्में दी हैं।


Click it and Unblock the Notifications