..................... Bigg Boss 19- Neelam Giri got nominated, Khesari Lal Yadav came in her support for votes - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 19- नीलम गिरी हुई नॉमिनेट तो सपोर्ट में उतरे खेसारी लाल यादव, करने लगे वोट की अपील

Neelam Giri

Khesari Lal Yadav Neelam Giri Bigg Boss 19- भोजपुरी इंडस्ट्री से भी एक एक्ट्रेस इस बार बिग बॉस 19 का हिस्सा बनी है। जी हां, हम बात कर रहे हैं नीलम गिरी की जिन्होने एंट्री वाले दिन गजब का डांस करते हुए धमाका कर दिया था।

हैरानी वाली बात ये है कि पहले ही हफ्ते में नीलम गिरी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गई हैं। जैसे ही ये खबर सामने आई लोग हैरान हैं और उनको सपोर्ट कर रहे हैं।

इसके अलावा भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी यादव भी उनके समर्थन में उतरे हैं और लोगों से वोट की अपील की है। खेसारी लाल यादव की फैन फॉलोविंग जबरदस्त है और देखने वाली बात होगी कि उनके कहने से क्या फायदा नीलम गिरी को मिलता है।

क्या बोले खेसारी लाल यादव?

खेसारी लाल यादव का कहना है, ''दोस्तों मैं हूं खेसारी लाल यादव और आप लोगों को बता देना चाहता हूं कि हमारी भोजपुरी की मशहूर और खूबसूरत और बहुत ही अच्छी कलाकार जिनका नाम है नीमल गिरी। वो हम सबकी चहीती हैं जो कि एक बहुत बड़े इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म बिग बॉस में गई हैं और वो नॉमिनेट हो चुकी हैं। दो आप लोगों से यही प्रार्थना है कि दो दिन का वक्त है आज और कल, तो आप लोग वोटिंग करने जाइए। जियो हॉटस्टार पर जाइए, बिग बॉस डालिए और डालने के बाद उनका चेहरा आपको हमेशा दिखेगा। एक दिन में 99 वोट आप कर सकते हैं, आपके पास दो दिन का वक्त है, हर आदमी 99 वोट कर सकता है। अपने भोजपुरी समाज के लिए, अपने भोजपुरी की आर्टिस्ट के लिए ये काम हम सबको करना चाहिए। तो आप सब जाइए और उनको सपोर्ट करिए।''

इस वीडियो के सामने आते ही लोग समर्थन करने की बात कर रहे हैं। नीलम गिरी ने जब बिग बॉस 19 में एंट्री मारी थी तो पवन सिंह ने ही उनको वीडियो पर इंट्रोड्यूज किया था। कहा जा रहा है कि नीलम गिरी की फैन फॉलोविंग के चलते वो बस सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X