Bigg Boss 19: घर से बाहर आते ही नगमा ने किया शादी का ऐलान, इस दिन करेंगी आवेज से निकाह

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के शो में आया लविंग कपल नगमा और आवेज की जोड़ी लोगों को पसंद आई, लेकिन दोनों ने ही दो हफ्तों ने ना तो अपना गेम दिखाया और ना ही दोनों के बीच लोगों के केमिस्ट्री देखने को मिली। ऐसे में बसीर और अमाल मलिक ने आवेज को लेकर कई बातें कहीं। बसीर ने कहा कि वह आवेज के बारे में सब जानता है। उसने नगमा को धोखा दिया है, लेकिन जैसे ही नगमा मिराजकर घर से बेघर हुईं। उन्होंने घर के बाकी क्लिप देखे। इसके बाद उन्होंने इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने अपने रिश्ते का खुलासा किया और बसीर को मुंबतोड़ जवाब भी दिया।
नगमा ने किया शादी का ऐलान
नगमा मिराजकर कहती हैं कि ऐसा कुछ भी नहीं है जिसे जो कहना है कहे मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता। नगमा आगे बताती हैं कि ऐसी बातों का कोई मतलब है भी नहीं क्योंकि वह और आवेज दोनों शादी का प्लान कर रहे हैं। घर में जाने से पहले ही हमारी शादी की बात चल रही थी। दिसंबर के बाद हम दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। नगमा ने कहा कि हम एक दूसरे को 9 सालों से जानते हैं।
आवेज की फैमिली के साथ अच्छा है नगमा का बॉन्ड
बता दें कि नगमा का आवेज की फैमिली से भी काफी अच्छा बॉन्ड है। गौहर खान से भी नगमा के काफी अच्छे रिलेशन हैं। नगमा आए दिनों आवेज के घर जाया करती हैं साथ ही में वह दरबार फैमिली के हर एक फंक्शन में शामिल होती हैं। बता दें कि नगमा मिराजकर यूट्यूबर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 8 मिलियन फॉलोअर्स हैं और यूट्यूब पर भी उनके अच्छे खासे सब्सक्राइबर्स हैं। सोशल मीडिया पर नगमा काफी एक्टिव रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications