Bigg Boss 19 : तान्या मित्तल पर बरसी नगमा, बोलीं- मेरे लड़के पर डोरे डालने बंद कर...

Bigg Boss 19 Latest Promo
Photo Credit: Jio Hotstar PR

Bigg Boss 19 Eviction: बिग बॉस सीजन 19 इन दिनों जमकर चर्चाओं में बना हुआ है। कहीं किसी की तीखी बहस हो रही है तो कहीं प्यार के तार छिड़ रहे हैं। बिग बॉस में आए दिनों कुछ ना कुछ ऐसा हो रहा है जिसे देखने के लिए दर्शक लगातार लाइव शो से जुड़े रहते हैं। फिलहाल तो आपको बता दें कि बिग बॉस का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि तान्या मित्तल और नगमा मिराजकर की जबरदस्त फाइट होती नजर आ रही है।

तान्या और नगमा की हुई लड़ाई

हाल ही में आए प्रोमो में देख सकते हैं कि तान्या मित्तल आवेज को लेकर बात करती नजर आती हैं। वह कहती हैं कि मेरा तो क्रश इसपर है। इसके बाद नगमा मुंह बना लेती हैं। इसके बाद नगमा तान्या से कहती हैं कि मेरे लड़के पर डोरे डालना बंद कर। इसपर तान्या कहती हैं कि ये डोरा चांदी का है। तान्या की बात सुनकर नगमा को और गुस्सा आ जाता है वह फिर तान्या से कहती हैं कि डोरा चांदी का हो सोने का हो या पीतल का हो छोटे-छोटे टुकड़े करके शहबाज को खिला दूंगी।

नगमा ने कह दी ये बात

इसके बाद शहबाज कहते हैं कि चांदी हो सोना हो पीतल हो नीलम हो अशनूर हो या पीतल हो आया तुम्हारे साथ था और जाएगा मेरे साथ। इसके बाद तान्या नगमा को चिढ़ाते हुए कहती हैं कि क्या तुमको पता है कि जो गाना मैंने गार्डन में गाया था वो किसे देखकर गाया था तुम तो रोने में बिजी थीं। इसके बाद नगमा आवेद से पूछती हैं कि क्या ये सच है ? यह सुनते ही आवेज मुस्कुराने लगते हैं।

घर से बेघर आया ये सदस्य

आपको बता दें कि हाल ही में घर का पहला एविक्शन हुआ है जिसमें नतालिया को घर से बेघर होना पड़ा। कम वोट होने की वजह से नतालिया का पत्ता कट गया। नतालिया के जाने ने मृदुल का दिल टूट गया है। बता दें कि अभी तक घर में मृदुल और नतालिया की अच्छी बॉन्डिंग देखी गई है।

More from Filmibeat

Read more about: bigg boss 19
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X