..................... Bigg Boss 19 latest promo Kunickaa Sadanand vs Farhana Bhatt fight Bigg Boss 19 cat fight video - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 19 में फरहाना ने पार की बदतमीजी की सारी हदें, कुनिका को सुनाई ऐसी खरी-खोटी कि... अमाल ने लिए मजे

Bigg Boss 19

Kunickaa Sadanand vs Farhana Bhatt fight: xटीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' लगातार दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। हर दिन शो में नए-नए ट्विस्ट और झगड़े देखने को मिल रहे हैं, जिससे ऑडियंस को इस बार भरपूर मसाला मिल रहा है।

प्रोमो में दिखा नया तूफान

शो के लेटेस्ट प्रोमो में एक बार फिर जोरदार झगड़ा देखने को मिला। इस बार आमने-सामने आईं कुनिका सदानंद और फरहाना भट्ट। वीडियो की शुरुआत में कुनिका, कैप्टन बनने पर फरहाना पर ताना कसती हुई दिखाई देती हैं। ये सुनकर फरहाना अपना आपा खो बैठती हैं और कहती हैं- "आप खुद जहरीली बातें करती हो। मैं कैप्टन हूं और मैंने आपकी तरह इस्तीफा नहीं दिया। असल में आप ही फेलियर हो।"

दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ जाती है कि उनकी चीखें पूरे घर में गूंजने लगती हैं। घर के दूसरे मेंबर चुपचाप खड़े होकर तमाशा देखते हैं। वहीं, गार्डन एरिया में मौजूद अमाल मलिक को ये सारा ड्रामा बेहद एंटरटेनिंग लगता है। वह जीशान कादरी से मुस्कुराते हुए कहते हैं- "मजा आ रहा है मुझे।"

पहली बार नहीं लड़े कुनिका और फरहाना

कुनिका और फरहाना के बीच ये पहली भिड़ंत नहीं है। दोनों की नोकझोंक और कटाक्ष पहले भी कई बार दर्शकों को देखने को मिले हैं। घर के लोग भी इनकी लड़ाई में बीच-बचाव नहीं करते, क्योंकि दोनों हमेशा एक-दूसरे को नीचा दिखाने में लगी रहती हैं।

इस हफ्ते एलिमिनेट होने के नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट

इस हफ्ते जिन कंटेस्टेंट्स का नाम नॉमिनेशन में है, उनमें शामिल हैं- जीशान कादरी, नीलम गिरी, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, कुनिका सदानंद, अशनूर कौर, प्रणित मोरे और नेहल चुड़ासमा। वहीं पिछले हफ्ते आवेज दरबार को घर से बाहर होना पड़ा। उनके बेघर होने पर फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर विरोध जताया और इसे 'अनफेयर' करार दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्रोमो

कुनिका और फरहाना की इस जोरदार बहस वाला प्रोमो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है। दर्शक सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और बिग बॉस 19 का लेटेस्ट एपिसोड चर्चा का बड़ा कारण बन गया है।

Read more about: bigg boss 19 bigg boss
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X