Bigg Boss 19 का बड़ा ट्विस्ट! गौरव खन्ना ने जीता टिकट टू फिनाले, फैंस हुए बहुत नाराज!

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है और फैंस फिनाले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच 26 नवंबर वाले एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, क्योंकि एक कंटेस्टेंट को मिल जाएगा सीधे फिनाले का टिकट। चर्चा है कि टीवी एक्टर गौरव खन्ना इस सीजन के पहले कंटेस्टेंट बने हैं जिन्हें 'टिकट टू फिनाले' मिल गया है।

BBTak की रिपोर्ट के मुताबिक, गौरव ने ये खास टिकट जीत लिया और साथ ही उन्हें घर का आखिरी कप्तान भी बनाया जाएगा। जैसे ही ये खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर फैन्स दो हिस्सों में बंट गए।

लोग इस फैसले से हुए नाराज

कुछ लोगों का कहना है कि गौरव को सिर्फ इसलिए टिकट दिया गया क्योंकि वे टीवी के पॉपुलर चेहरे हैं। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा- 'वाह! शो में कॉन्ट्रीब्यूशन मत दो... और सिर्फ कलर्स फेस होने की वजह से डायरेक्ट फिनाले में पहुंच जाओ।' दूसरे ने कहा- 'ये सब मेकर्स की प्लानिंग है।' एक और फैन ने नाराज होकर लिखा- 'जीरो कॉन्ट्रिब्यूशन पर भी फिनाले? कमाल की फिक्सिंग है!'

टिकट टू फिनाले का टास्क

टिकट टू फिनाले टास्क भी काफी दिलचस्प था। गार्डन एरिया में 'वेल ऑफ डेस्टिनी' रखा गया था, जहां कंटेस्टेंट्स को अपने कंधों पर एक छड़ी रखकर दो कटोरे- लाल पानी और हरा पानी को बैलेंस में रखते हुए लगातार चलना था।

अगर लाल पानी हरी लाइन से आगे गिर जाता, तो खिलाड़ी तुरंत टास्क से बाहर हो जाता। टास्क तीन राउंड में खेला गया और हर राउंड में एक कंटेस्टेंट एलिमिनेट हो गया। आखिर में जिसका लाल पानी सेफ बचा, वही टिकट टू फिनाले जीत गया।

राउंड 1- मालती ने फरहाना को बाहर किया
राउंड 2- फरहाना ने प्रणीत को बाहर किया
राउंड 3- तान्या ने अशनूर को बाहर किया

Bigg Boss 19 रोज रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर आता है और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर।

More from Filmibeat

Read more about: bigg boss 19
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X