Bigg Boss 19: नॉमिनेशन में भिड़े कंटेस्टेंट, कुनिका ने मृदुल को कहा 'बिन पैंदे का लोटा', मिला जोरदार जवाब!

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 Kunickaa vs Mridul fight: बिग बॉस 19 पहले ही हफ्ते से जबरदस्त ड्रामा और बहसों से भरा हुआ है। हर दिन नए-नए झगड़े और टकराव सामने आ रहे हैं। इस बार घर की सीनियर कंटेस्टेंट और जानी-मानी एक्ट्रेस कुनिका सदानंद और यंग कंटेस्टेंट मृदुल तिवारी आमने-सामने आ गए।

कुनिका ने मृदुल को कहा "बिन पैंदे का लोटा"

नॉमिनेशन टास्क के दौरान कुनिका ने मृदुल को बाहर करने के लिए चुना। वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि मृदुल 'बिन पैंदे का लोटा' हैं, यानी हालात देखकर बार-बार अपना पक्ष बदल लेते हैं और उनका कोई स्टैंड नहीं है।

कुनिका के इस कमेंट से मृदुल भड़क उठे और उन्होंने करारा जवाब दिया। मृदुल ने कहा कि कुनिका सिर्फ उन्हीं लोगों का पक्ष लेती हैं, जो बिना सोचे-समझे उनकी बात से राजी हो जाते हैं। ऐसे लोगों को उन्होंने चमचा कहकर बुलाया। मृदुल ने साफ कहा- 'मैं ना तो आपकी चमचागिरी करूंगा और ना किसी और की। मैं सिर्फ अपनी सोच पर टिकूंगा।'

घरवालों ने किया मृदुल का सपोर्ट

मृदुल की इस कॉन्फिडेंस से भरी बात से कई घरवाले प्रभावित हुए। बसीर अली, अशनूर कौर, जीशान कादरी, गौरव खन्ना और नेहल चुदासमा ने मृदुल के जवाब पर तालियां बजाईं और उनका हौसला बढ़ाया।

फरहाना भट्ट से भी हो चुका है झगड़ा

यह पहली बार नहीं है जब कुनिका किसी कंटेस्टेंट से भिड़ीं। इससे पहले 1 सितंबर को उनका फरहाना भट्ट से बड़ा झगड़ा हुआ था। उस दौरान फरहाना ने हद पार करते हुए उन्हें 'फ्लॉप स्टार' कहा और यहां तक कह दिया कि उनके बच्चे भी उन पर शर्मिंदा होंगे। इस बहस ने पूरे घर का माहौल गर्म कर दिया था और बिग बॉस हाउस के बाहर भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

दर्शकों की नजरें कुनिका-मृदुल के रिश्ते पर

अब देखना दिलचस्प होगा कि कुनिका और मृदुल की यह तकरार आगे और कितना बढ़ती है। क्या दोनों के बीच और झगड़े देखने को मिलेंगे या कभी इनके रिश्ते में सुधार भी आएगा? दर्शक फिलहाल इस नए ड्रामे पर टकटकी लगाए हुए हैं।

Read more about: bigg boss 19 bigg boss
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X