BIGG BOSS 19: Khan Sir नहीं उनकी पत्नी लेंगी बिग बॉस में हिस्सा ? शादी के बाद बढ़ी बेगम की पॉपुलेरिटी

BIGG BOSS 19: बहुचर्चित टीचर खान सर को कौन नहीं जानता। अपने पढ़ाने की तरीके और सस्ती फीस की वजह से लोग तो उन्हें नाम की माला जपते हैं। खान सर की क्लास में लाखों बच्चे आते हैं। उनके वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं। खान सर तो वैसे ही पॉपुलर हैं, लेकिन जब से उनकी शादी हुई है तब से तो आए दिनों वह न्यूज की हेडलाइन में बने रहते हैं।
क्या बिग बॉस के शो का हिस्सा बनेंगी खान सर की पत्नी
बता दें कि बिग बॉस 19 का आगाज हो चुका है और बिग बॉस अपने शो में तमाम ऐसे सितारों को बुलाता है जो किसी ना किसी वजह से चर्चा में आए हों। वहीं ऐसा माना जा रहा है कि सलमान खान के शो बिग बॉस के लिए खान सर को भी अप्रोच किया गया था, लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि खान सर शो का हिस्सा नहीं बनने वाले हैं। वहीं खान सर और उनकी पत्नी को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़के सड़क पर खड़े होते हैं जो खान सर के नहीं बल्कि उनकी पत्नी के बिग बॉस के घर में जाने की डिमांड करते नजर आ रहे हैं।
पत्नी को आगे बढ़ने का मौका दें खान सर...
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़का कहता नजर आ रहा है कि खान सर प्लीज आप ना जाएं, आप अपनी पत्नी को भेज दें। लड़का आगे कहता है कि उनकी पत्नी को भी कुछ लाइमलाइट मिलना चाहिए ना। जो खान सर हैं वो इतने पॉपुलर हैं तो जो घर में हैं उनको दे दें आगे बढ़ने का मौका। वैसे भी खान सर लड़कियों को इतना मौका देते हैं आगे बढ़ने का। तो अब आप अपनी पत्नी को भी आगे बढ़ाइए। लाइए रंग मंच पर बिग बॉस के शो पर क्या दिक्कत है। बता दें कि इस लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस लड़के के इतना कहने पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications