Salman Khan की वॉर्निंग भूल गए बिग बॉस मेकर्स? करवा रहे बैन कंटेस्टेंट की एंट्री, एक्टर तोड़ेंगे शो से नाता!

Bigg Boss 19 Update: बिग बॉस का नाम सुनते ही अक्सर लोगों के जहन में आती हैं लड़ाइयां, ड्रामा और वीकेंड का वार। कई कंटेस्टेंट इस शो में और कई गए। कुछ कंटेस्टेंट्स ने बिग बॉस होस्ट सलमान का दिल जीता और कुछ ने सलमान की नाक में दम कर दिया और एक ऐसी ही कंटेस्टेंट थीं प्रियंका जग्गा।
बिग बॉस के सीजन 10 में एक बेहद कॉन्ट्रोवर्शियल चेहरा था-प्रियंका जग्गा। प्रियंका अपने रवैये और सलमान खान से गंदी बहस के कारण अचानक खबरों में आ गई थीं। यही वजह थी कि सलमान ने अपनी पावर का इस्तेमाल करते हुए उन्हें बिग बॉस के घर से निकाल दिया था।
लेकिन असली कहानी तो अब शुरू होगी। जी हां, प्रियंका जग्गा की धमाकेदार वापसी हो सकती है वो भी बिग बॉस 19 में।
सलमान ने किया था साफ इनकार
जिन्हें याद नहीं, उन्हें याद दिला दें, बिग बॉस 10 के दौरान सलमान खान प्रियंका की बातों से इतना ज्यादा गुस्से में आ गए थे कि एक्टर ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया था और उन्होंने खुलेआम चेतावनी देते हुए कहा था- "मैं कलर्स से रिक्वेस्ट करूंगा कि प्रियंका को कभी भी इस चैनल पर ना लाया जाए। अगर वो दोबारा आईं, तो मैं इस चैनल के साथ काम नहीं करूंगा।"
अब ऐसे में सवाल ये उठता है क्या सलमान अपना वादा भूल गए हैं या फिर ये कोई मास्टरस्ट्रोक है?
प्रियंका ने खुद किया खुलासा
प्रियंका जग्गा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा- "10 साल पहले मैं बिग बॉस का हिस्सा थी। मेरी जिंदगी बदल गई। सलमान खान से झगड़ा हुआ और मैंने ग्लैमर छोड़ दिया। लेकिन अब... फिर से बुलावा आया है।"
उन्होंने साफ बताया कि ये सीजन पूरी तरह राजनीति पर बेस्ड है और मेकर्स उन्हें वापस लाना चाहते हैं। हालांकि, वो खुद इस पर कनफ्यूजन में हैं कि क्या वो इस बार हां कहें या फिर अपनी नई जिंदगी की शांति को बनाए रखें?
हालांकि, ये पहली बार नहीं है कि प्रियंका ने इस तरह का दावा किया हो, इससे पहले भी प्रियंका जग्गा ने दावा किया था कि उन्हें 'लॉक अप 2' के लिए अप्रोच किया गया है। लेकिन बता दें उनकी ये खबर झूठ निकली क्योंकि 'लॉक अप' के दूसरे सीजन की कभी चर्चा हुई ही नहीं। इस बार उनका दावा सच है या नहीं, ये तो आना वाला वक्त ही बताएगा।
सलमान बने नेता, प्रोमो में राजनीति का तड़का!
बिग बॉस 19 के मेकर्स ने हाल ही में पहला प्रोमो रिलीज किया, जिसमें सलमान खान नेता के अवतार में नजर आए। कुर्ता-पायजामा, राजनेता जैसी बॉडी लैंग्वेज और तगड़ी लाइनें- ये सब इशारा कर रहे हैं कि इस बार बिग बॉस का खेल होगा सत्ता का!
क्या फिर दिखेगा वही पुराना तमाशा?
प्रियंका जग्गा की वापसी अगर होती है, तो इस बार बिग बॉस 19 का मंच फिर उसी मोड़ पर आ सकता है जहां से विवाद शुरू हुआ था। शो में राजनीति, षड्यंत्र और ड्रामा तो पहले से ही है, अब प्रियंका आ गईं तो शो में महासंग्राम होना तो तय है। अगर प्रियंका जग्गा की वापसी होती है, तो इतना तय है कि टीआरपी का मीटर हिलने वाला है। अब देखना ये है कि सलमान का गुस्सा जीतता है या शो की टीआरपी?
अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया, तो इसे शेयर कीजिए और बिग बॉस 19 के लेटेस्ट अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।


Click it and Unblock the Notifications