Bigg Boss 19 House Tour: बाथरूम से लेकर बेडरूम तक की झलक, डीलेट Video में देखें घर का कोना-कोना

Bigg Boss 19 House Tour Video: आखिरकार जिस पल का फैन्स को बेसब्री से इंतजार था वह पल आ ही गया है। फैन्स तो बिग बॉस के घर की झलक देखने को मिलने वाली है वो भी सिर्फ तस्वीरों में ही नहीं बल्कि वीडियो में भी। हर बार की तरह इस बार भी बिग बॉस के घर की थीम सबसे अलग है। इस बार घर आर्ट डिजाइनर ओमंग कुमार और प्रोडक्शन डिजाइनर वनीता गरुड ने डिजाइन किया है। इस बार का घर कैबिन इन द वुड्स थीम पर आधारित है। चलिए अब बिना देर किए देखते हैं कि कैसा है बिग बॉस सीजन 19 का घर।
रंगों से भरा है लिविंग रूम
हमेशा की तरह लिविंग एरिया बोल्ड कलर में नजर आ रहा है। घर के अंदर रहकर भी कंटेस्टेंट प्राकृतिक सौन्दर्य को देख पाएं इसलिए कई सारे पेड़ पौधे लगे हैं। इस बार शो की थीम डेमोक्रेजी है इसलिए घर में एक असेंबली हॉल भी देखा जा सकता है। जिसमें कुर्सियां पड़ी हैं। घर को देखकर संसद भवन की वाइव्स आ रही हैं। अब जब घर को इस तरह से तैयार किया गया है तो समझ रहे हैं कि घर में इस थीम के मुताबिक पद भी दिए जाएंगे और एक स्पीकर भी होगा। अब ये स्पीकर कौन होगा इस बारे में तो बिग बॉस ही बता सकते हैं।
बेडरूम है बेहद खास
बता दें कि इस बार घर में कई बदलाव किए गए हैं। इस बार बेडरूम पूरा बदला हुआ है। बेडरूम काफी कलरफुल है साथ ही में इस बार कोई भी सिंगल बेड नहीं ले पाएगा। कंटेस्टेंट को बेड तो शेयर करना ही होगा, लेकिन वह अपना साथी खुद से नहीं चुन सकेंगे। इसके साथ ही रूम में दो अटैच बाथरूम भी दिए गए हैं।
जिम और पूल एरिया भी है बेहद खास
बता दें कि इस बार जिम और पूल एरिया भी बहुत खास है। खूबसूरत रंगों का तालमेल इस देखा जा सकता है। जिम के साथ ही घर के सदस्य पूल एरिया का भी इस्तेमाल कर सकते हैं जहां वह सिर्फ नहाने के लिए ही नहीं वहीं रिलैक्स करने और बातें करने भी जा सकते हैं। पूल एरिया के पास चेयर्स डाली गई हैं जो पूल एरिया को काफी क्लासी लुक दे रही है।


Click it and Unblock the Notifications