Bigg Boss 19: दिख गई बिग बॉस के पहले कंटेस्टेंट की झलक, वीडियो देख खुशी से झूमे फैन्स कहा- फाइनली आ गया...

Bigg Boss 19: बिग बॉस सीजन 19 को लेकर खबरें तेज हैं। हर कोई इस शो के बारे में छोटी से बड़ी जानकारी हासिल करना चहता है। इस शो की इतनी हाइप बन गई है कि अब तो दर्शक कंटेस्टेंट का नाम जानने के लिए बेताब हो चुके हैं। जैसे- जैसे शो के ऑन एयर होने की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ती दिख रही है, लेकिन आपको बता दें कि बिग बॉस 19 के सेट से पहले कंटेस्टेंट का नाम सामने आ चुका है। चलिए जानते हैं कि वह कौन है।
सलमान खान के लेटेस्ट प्रोमों ने बढ़ाई दिल की धड़कनें
इंतजार खत्म होने जा रहा है और बिग बॉस ने अपने पहले कंटेस्टेंट की पहली झलक भी दिखा दी है। कलर्स के इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो के शुरू होते ही लोगों के दिलों की धड़कनें तेज हो जाती हैं कि आखिर कौन है बिग बॉस के घर का पहला सदस्य। इस वीडियो में सलमान खान दर्शकों से कहते नजर आ रहे हैं कि अच्छा..बड़ी जल्दी है जानने की। कंटेस्टेंट कौन होंगे ? इतनी जल्दी इतने सारे लाइंस ? चलो एक कंटेस्टेंट को रिवील कर ही देते हैं।
दिखी बिग बॉस के पहले कंटेस्टेंट की झलक
वीडियो में एक कंस्टेंट नजर आ रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स लाल रंग का सूट पहने शाहरुख खान के मोस्ट पॉपुलर स्टेप 'मैं हूं ना' वाला पोज देता नजर आता है। इस 2 सेकंड की झलक दिखाकर सलमान खान कहते हैं पहचान पाए कौन है ? भले ही सलमान खान ने कंटेस्टेंट की पूरी झलक ना दिखाई हो, लेकिन घर के पहले कंटेस्टेंट की हल्की सी झलक देख लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि यह शख्स आवेज दरबार है। आवेज का फैन्स इस शो पर लंबे समय से देखना चाहते थे, लेकिन लग रहा है कि इस बार फैन्स की इच्छा पूरी होने जा रही है। बिग बॉस प्रीमियर की बात करें तो 24 अगस्त शो 9 बजे जियो हॉटस्टार पर आएगा और 10:30 बजे कलर्स पर आएगा।


Click it and Unblock the Notifications