..................... Bigg Boss 19 house fire, one contestant mistake could have been major accident - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 19: घरवालों की एक गलती से तबाह हो जाता बिग बॉस का सेट, खतरे में पड़ सकती थी 17 कंटेस्टेंट की जान

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19: टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस सीजन 19 जब से आया है तब से ही चर्चाओं में बना हुआ है। बता दें कि शो में जमकर लड़ाई और बहस देखी जा सकती है, लेकिन हाल ही में बिग बॉस के सेट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां, इस खबर को सुन लोगों के होश उड़ गए हैं। दरअसल बिग बॉस के सेट पर एक बड़ा हादसा होते-होते टला है। ऐसा बताया जा रहा है कि गैस लीक होने की वजह से घर में बड़ा हादसा हो सकता था और घर वालों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी।

बिग बॉस के सेट पर घटी बड़ी घटना

वीकेंड के वार के बाद किसी कंटेस्टेंट ने गैस यूज की और गैस खुली छूट गई। गैस का स्टोव रात भर खुला रहा और गैस पूरे घर में फैल गई। बिग बॉस इनसाइडर्स के मुताबिक जैसे ही यह जानकारी घर के कैप्टन बसीर अली को मिली वह घरवालों पर काफी नाराज हुए। उन्होंने कंटेस्टेंट को जमकर खरीखोटी सुनाई। बता दें कि किसी एक कंटेस्टेंट की लापरवाही की वजह से एक बड़ा हादसा हो सकता था। घर वालों की जान भी खतरे में आ सकती थी यहां तक की पूरा बिग बॉस का सेट भी जल सकता था। लेकिन फिलहाल तो यह बड़ा हादसा टल गया।

पहले भी हो चुका है हादसा

आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले बिग बॉस सीजन 15 के सेट पर भी आग लग गई थी, लेकिन टीम समय से पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया था, लेकिन सीजन खत्म होने के बाद भी सेट पर आग लग गई थी और इस आग पर काबू पाने के लिए 4 दमकल गाड़ियां बुलाई गई थीं।

वीकेंड पर हुआ बड़ा ट्विस्ट

आपको बता दें कि बिग बॉस सीजन 19 के दूसरे वीकेंड के वार में ही एक वाइल्ड कार्ड एंट्री कर दी गई है। जी हां, शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा घर में आ चुके हैं। इसके अलावा घर में इस बार भी कोई भी एविक्शन नहीं हुआ है।

Image Credit- Jio Hotstar

Read more about: bigg boss 19
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X