Bigg Boss 19 Premiere: शो की धमाकेदार शुरुआत, सलमान खान ने किया विनर का ऐलान, ट्विस्ट ने किया हैरान

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 Premiere: टीवी का सबसे मशहूर और चर्चित शो बिग बॉस 19 आखिरकार अपने ग्रैंड प्रीमियर के साथ शुरू हो चुका है। इस बार भी शो की कमान सुपरस्टार सलमान खान के हाथों में है और उन्होंने शुरुआत में ही ऐसा ट्विस्ट दिया, जिसने सभी को हैरान कर दिया।

प्रीमियर एपिसोड में हुआ खास ऐलान

प्रीमियर नाइट पर सलमान खान ने बताया कि वो शो के "विजेता" का नाम घोषित करेंगे। लेकिन असली ट्विस्ट यह है कि ये विनर पूरा सीजन जीतने वाला नहीं होगा, बल्कि उसे सिर्फ बिग बॉस के घर में सबसे पहले एंट्री करने का मौका मिलेगा।

मृदुल तिवारी और शहबाज बदेशा आमने-सामने

इस खास मौके पर दो नाम सबसे आगे दिखे- मृदुल तिवारी और शहबाज बदेशा।

मृदुल तिवारी- मशहूर यूट्यूबर और डिजिटल क्रिएटर, जिनका चैनल The MriDul करोड़ों दर्शकों का फेवरेट है। उत्तर प्रदेश के एटा से आने वाले मृदुल अपनी कॉमेडी और फैमिली-ड्रामा पर बने वीडियोज़ के लिए खास पहचान रखते हैं।

शहबाज बदेशा- बिग बॉस 13 की शहनाज गिल के भाई, जो खुद भी सिंगर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। अपनी मजेदार और मस्तीभरी बातों से वो पहले भी बिग बॉस के मंच पर हंसी-ठिठोली का तड़का लगा चुके हैं।

किसकी होगी एंट्री?

रिपोर्ट्स की मानें तो मृदुल तिवारी को भारी वोट मिले हैं और माना जा रहा है कि वो बिग बॉस 19 के पहले कंटेस्टेंट बन सकते हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

सीजन में क्या-क्या नया होगा?

शुरुआत से ही यह सीजन दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है। हर कोई जानना चाहता है कि इस बार घर के अंदर कौन से कंटेस्टेंट्स आएंगे और सलमान खान किन नए ट्विस्ट्स से शो को और ज्यादा दिलचस्प बनाएंगे।

More from Filmibeat

Read more about: bigg boss 19
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X