Bigg Boss 19 Grand Finale: ट्रॉफी के साथ विनर को मिलने वाली है इतनी मोटी प्राइज रकम, आज रात कौन होगा मालामाल

Bigg Boss 19 Grand Finale Prize Amount: टीवी का मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' आज अपने ग्रैंड फिनाले के साथ खत्म हो रहा है। कई महीनों की लड़ाई, दोस्ती, झगड़े और मजेदार टास्क के बाद अब वह पल आ गया है जब सलमान खान इस सीजन के विनर का नाम बताएंगे। फैंस फिनाले को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और अपने फेवरेट कंटेस्टेंट की जीत का इंतजार कर रहे हैं।
सीजन की शुरुआत से ही 'बिग बॉस 19' TRP में काफी ऊपर रहा। कंटेस्टेंट्स की बहस, टास्क और सलमान की वीकेंड क्लास ने शो को लगातार चर्चा में रखा।
इस साल तान्या मित्तल का दमदार अंदाज़, फरहाना भट्ट का ड्रामा, प्रणित मोरे की कॉमेडी, अमाल मलिक का BB रेडियो और गौरव खन्ना का शांत लेकिन मजबूत गेम खूब पसंद किया गया। हर कंटेस्टेंट ने अपनी पहचान बनाकर लोगों का मनोरंजन किया।
शुरुआत में 18 कंटेस्टेंट थे, लेकिन फिनाले में सिर्फ 5 फाइनलिस्ट बचे हैं- गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे। अब कुछ ही घंटों में पता चल जाएगा कि ट्रॉफी कौन जीतेगा।
प्राइज मनी की अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि विनर को 50 से 55 लाख रुपये के बीच की रकम मिल सकती है। सलमान खान फिनाले में सही रकम और विनर का नाम दोनों बताएंगे। फैंस बड़ी उत्सुकता से इस पल का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications