Bigg Boss 19: अमाल, तान्या और प्रणीत हुए बाहर, टॉप 2 फाइनलिस्ट्स ने फैंस को किया हैरान!

Pranit More eliminated Bigg Boss 19

Pranit More Eliminated: बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले काफी रोमांचक, ड्रामा और इमोशनल पलों से भरा रहा। इस बार टॉप 5 फाइनलिस्ट्स में फैंस की पसंदीदा चेहरे थे- फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, प्रणीत मोरे और अमाल मलिक।

अमाल मलिक हुए बाहर

फिनाले की शुरुआत में ही एलिमिनेशन शुरू हो गए। सबसे पहले अमाल मलिक शो से बाहर हुए और उन्होंने पांचवां स्थान हासिल किया। घर में उनका शांत और संयमित स्वभाव कुछ लोगों को पसंद आया, लेकिन दर्शकों से गहरा कनेक्शन बनाने में उन्हें मुश्किल हुई। इसके कारण उन्हें आगे बढ़ने के लिए जरूरी वोट नहीं मिले।

तान्या मित्तल भी हुईं बाहर

थोड़ी देर बाद तान्या मित्तल भी बाहर हो गईं और चौथा स्थान हासिल किया। तान्या ने अपने शांत, स्मार्ट और भावनात्मक अंदाज से दर्शकों को इंप्रेस किया। उनके गेम में समझदारी और इमोशनल पल दोनों थे, जिससे उन्होंने अपने लिए मजबूत फैन बेस बनाया। लेकिन फिनाले की कड़ी प्रतियोगिता में वह टॉप 3 में जगह नहीं बना पाईं।

प्रणीत भी हुए बाहर

तान्या के बाद अब कॉमेडियन प्रणीत मोरे भी बिग बॉस से बाहर हो गए हैं। वहीं प्रणीत मोरे के बाहर होने के बाद, बिग बॉस 19 के टॉप 2 फाइनलिस्ट्स अब गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट हैं। अब ट्रॉफी जीतने के लिए इन दोनों के बीच बहुत ही रोमांचक मुकाबला होगा।

More from Filmibeat

Read more about: bigg boss 19
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X