Bigg Boss 19 का विनर हुआ लीक? अब तक गौरव खन्ना के नाम पर लगी थी मुहर लेकिन अब...

Bigg Boss 19 Grand Finale: बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले अब बहुत करीब है और फैंस ये जानने को बेकरार हैं कि आखिर इस सीजन का विनर कौन होगा। क्या खुद को टेलीविजन सुपरस्टार कहने वाले गौरव खन्ना ट्रॉफी घर ले जाएंगे, या फिर कोई दूसरा कंटेस्टेंट सबको चौंका देगा?
कौन बन सकता है विनर
हालांकि गौरव को मजबूत दावेदार माना जा रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर फरहाना भट्ट के लिए जबरदस्त सपोर्ट देखने को मिल रहा है। Bigg Boss Scope नाम के एक पेज ने एक्स पर दावा किया कि इस बार फरहाना विजेता बन सकती हैं और गौरव रनर-अप रहेंगे। वहीं एक और यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा- 'मेरे सारे सोर्सेज (यहां तक कि नासा टीम!) कन्फर्म कर चुके हैं कि #FarrhanaBhatt ही बिग बॉस 19 की विनर हैं।'
एक दूसरे यूजर ने कहा- 'फरहाना भट्ट के जीतने की चर्चा है, लेकिन अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।' असल में ये सब सिर्फ चर्चाएं हैं, मेकर्स की तरफ से कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस बार बिग बॉस 19 के छह फाइनलिस्ट हैं- तान्या, गौरव, अमाल, प्रणीत, मालती और फरहाना।
कितनी मिलेगी फीस
फिनाले एपिसोड 7 दिसंबर 2025 को टेलीकास्ट होगा। बताया जा रहा है कि इस सीजन का विजेता लगभग 50 लाख रुपये की इनामी राशि जीत सकता है। कुछ पुराने सीजन में तो विजेताओं को 1 करोड़ रुपये तक भी मिले हैं।
ओपन माइक सेशन में हंसी के ठहाके
आने वाले एपिसोड में घर के अंदर ओपन माइक सेशन होगा, जहां फाइनलिस्ट और आए हुए कॉमेडियन एक-दूसरे पर मजाक करेंगे। जब फरहाना मंच पर आईं, तो कॉमेडियन कुल्लू ने मजे लेते हुए कहा- 'आप बता देना, कब हंसना है।' फरहाना ने मुस्कुराते हुए कहा- 'हंसो यार।' इस पर कुल्लू ने चुटकी ली- 'मैं आपकी खूबसूरती में खो जाने लगा हूं।' बिग बॉस 19 हर दिन रात 9 बजे जियो होस्टार पर और 10:30 बजे कलर्स टीवी पर देखें।


Click it and Unblock the Notifications