BB19 Grand Finale Date: इस दिन होगा बिग बॉस सीजन 19 का धमाकेदार ग्रैंड फिनाले, शुरू हुआ काउंटडाउन

Bigg Boss 19 Grand Finale Date: बिग बॉस सीजन 19 इन दिनों जमकर चर्चाओं में बना हुआ है। कभी शॉकिंग खुलासे हो रहे हैं तो कभी घरवालों की सलमान खान जमकर क्लास लगाते नजर आ रहे हैं। शो धीरे-धीरे और भी दिलचस्प होता जा रहा है। बता दें कि शो के लगभग 11 हफ्ते निकल चुके हैं, फिलहाल तो खबरें आ रही हैं कि शो को 4 हफ्तों के लिए और एक्सटेंड किया जा रहा है, लेकिन बता दें कि ऐसा नहीं है शो अपने निर्धारित समय पर ही खत्म किया जाएगा। रिपोर्ट्स यह दावा कर रही हैं कि शो को 15 हफ्ते तक ही चलाया जाएगा।
घर से बेघर हुए ये कंटेस्टेंट
बता दें कि शो के ग्रैंड फिनाले की डेट सामने आ चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो शो का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को होगा, लेकिन बता दें कि फिनाले से पहले ही दो कंटेस्टेंट को बिग बॉस ने अलविदा कह दिया है। जी हां, हाल ही में बिग बॉस के घर में एक नहीं बल्कि दो शॉकिंग एविक्शन हुए हैं। जिनका नाम सुन खुद फैन्स भी हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि शो से अभिषेक बजाज और नीलम गिरी को बाहर कर दिया गया है।
इस बार के वीकेंड के वार में मचेगा धमाल
BBTak की रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक और नीलम का पत्ता कट चुका है, लेकिन यह कंफर्म तब होगा जब बिग बॉस 19 का आज का वीकेंड का वार आएगा। आपको बता दें कि इस बार वीकेंड के वार पर सलमान खान फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल की जमकर फटकार लगाने वाले हैं। इस बार सलमान खान तान्या का गेम एक्सपोज कर देंगे। और फरहाना भी क्लास लगाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











