Bigg Boss 19 Grand Finale के कुछ घंटों पहले ही विनर का नाम हुआ लीक, चेहरा देख शॉक्ड हुए फैन्स

Bigg Boss 19 Grand Finale: आखिर जिस पल का फैन्स को इंतजार था वह पल आ ही गया है। बिग बॉस का धमाकेदार ग्रैंड फिनाले। 7 दिसंबर को पता चल जाएगा कि आखिर इस बार का विनर कौन हैं। ग्रैंड फिनाले को लेकर जमकर तैयारियां हो रही हैं। फैन्स भी यह जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं कि आखिर इस बार बिग बॉस की ट्रॉफी किसके हाथों में जाने वाली है, लेकिन फैन्स कल तक का इंतजार कर पाते उससे पहले ही विनर का नाम लीक हो गया है।
विनर का नाम हुआ लीक
जी हां, बिग बॉस सीजन 19 के विनर का नाम लीक हो चुका है और जैसे ही फैन्स को विनर का नाम पता चला है फैन्स के तो पैरो तले जमीन खिसक गई है। दरअसल यह खुलासा बिग बॉस सीजन 17 के एक्स कंटेस्टेंट तहलका भाई यानी कि सनी आर्या ने की है। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह यह दावा करते नजर आ रहे हैं कि बिग बॉस का विनर यह ही कंटेस्टेंट होगा। उनके इस दावे ने फैन्स को हिला के रख दिया है।
तहलका भाई की खबर सुन शॉक्ड रह गए फैन्स
तहलका भाई का कहना है कि बिग बॉस 19 के सेट से एक बड़ी खबर आई है। लोग उम्मीद लगाकर बैठे हैं कि गौरव खन्ना को शो जितवाकर रहेंगे, लेकिन आज मेरे पास एक फोन की घंटी बजती है जिसमें पता चलता है कि मेकर्स ने प्लान चेंज कर दिया है। अब यह जितवा रहे हैं किसी और को ऐसा 100 परसेंट तय हो चुका है। लास्ट मोमेंट पर कुछ बदल जाए तो अलग बात है, लेकिन यह बात तो पक्की है। तहलका भाई के इस दावे ने गैरव खन्ना के फैन्स को टेंशन में डाल दिया है। अब तो फैन्स कल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications