मास्टरशेफ जीतकर बोले गौरव खन्ना- 'इंडियन खाना बनाना ही नहीं आता' Bigg Boss 19 में सामने आया रिएलिटी शो का सच

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 Update: बिग बॉस 19 इस सीजन में शुरू से ही दर्शकों को खूब मसाला और मनोरंजन दे रहा है। कभी किचन की लड़ाई तो कभी तान्या मित्तल के विवादित बयान, जिस वजह से शो हमेशा चर्चा में बना हुआ है। इस बार सुर्खियों में आए टीवी एक्टर गौरव खन्ना, जिन्होंने इसी साल सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का खिताब जीता था। लेकिन उनके एक खुलासे ने लोगों को काफी हैरान कर दिया है

बिग बॉस में उन्होंने सभी को चौंका दिया जब उन्होंने साफ कहा कि उन्हें भारतीय खाना बनाना नहीं आता। उनका ये बयान सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया और लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए कि कहीं सेलिब्रिटी मास्टरशेफ पहले से स्क्रिप्टेड शो तो नहीं था।

तान्या ने बनाया कुनिका को कैप्टन

हाल ही में कैपटेंसी टास्क हुआ था। जिसमें टास्क के बाद तान्या मित्तल ने घर की कैप्टनशिप कुनिका सदानंद को दे दी। लेकिन कैप्टन बनने के साथ ही उनका और गौरव का पुराना स्ट्रेस खुलकर सामने आ गया। कैप्टन कुनिका ने गौरव को किचन की जिम्मेदारी दी, लेकिन गौरव ने तुरंत मना कर दिया और कहा- 'मुझे इंडियन फूड बनाना नहीं आता, अगर मैं बनाऊंगा तो घरवालों को भूखा रहना पड़ेगा।'

इसके बाद कुनिका ने उनकी ड्यूटी बदलकर वॉशरूम साफ करने की कर दी और इसमें उनके साथ जिशान कादरी को भी लगाया। बाद में गौरव ने मृदुल तिवारी से बात करते हुए फिर दोहराया- 'मुझे इंडियन खाना बनाना नहीं आता और ना ही मेरा मन है। मैंने मास्टरशेफ शो इस शो के लिए थोड़ी किया था। अब कोई एक्टर से कहे कि पूरा दिन एक्टिंग करो, ये तो गलत है। वहां लोगों ने देख लिया था मुझे कुकिंग कितनी आती है, लेकिन यहां तो मेरी पर्सनैलिटी देखनी चाहिए।'

सोशल मीडिया पर उठे सवाल- स्क्रिप्टेड था मास्टरशेफ?

गौरव के इस बयान के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई। एक वायरल क्लिप में यूजर्स ने तंज कसते हुए लिखा- 'तो क्या मास्टरशेफ स्क्रिप्टेड था? गौरव डरते हैं कि लोग उनका असली खाना खा लेंगे तो राज खुल जाएगा।' एक और यूजर ने लिखा- 'अगर इंडियन खाना नहीं आता तो और कुछ बना लो, किसने रोका है?' एक यूजर ने तो यह भी लिख दिया कि 'अब तो पक्का है कि मास्टरशेफ स्क्रिप्टेड शो था।'

गौरव खन्ना बने थे मास्टरशेफ विनर

आपको बता दें कि गौरव खन्ना ने इसी साल अप्रैल में सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का पहला सीजन जीता था। फाइनल में उन्होंने निक्की तंबोली और तेजस्वी प्रकाश को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। शो को शेफ विकास खन्ना, शेफ रणवीर बरार और फिल्ममेकर फराह खान ने जज किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X