Bigg Boss 19 में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पहले खूब झगड़े और अब रोमांस करने पर उतारू हुए बसीर और फरहाना

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 Baseer flirting Farhana: सोमवार को बिग बॉस 19 में बसीर अली और फरहाना भट्ट के बीच पहला बड़ा झगड़ा हुआ। बसीर लिविंग एरिया में झाड़ू लगा रहे थे, और फरहाना खाना खाते समय कुछ गिरा देती हैं। यह बात बसीर को पसंद नहीं आई और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। झगड़े के दौरान, बसीर ने फरहाना का बिस्तर का गद्दा भी गार्डन में ले जाकर रख दिया और चादर को पूल में फेंक दिया। लेकिन अब कहानी उल्टी होती नजर आ रही है।

बसीर का फरहाना के साथ फ्लर्ट

हालांकि, हाल ही के एपिसोड का प्रोमो सामने आया है जिसमें बसीर फरहाना की केमिस्ट्री अब बदलती नजर आ रही है। बसीर अब फरहाना के साथ फ्लर्ट करते दिख रहे हैं। प्रोमो में बसीर फरहाना से कहते हैं- "फ़रहाना बड़ी क्यूट तो लग रही हो यह करते हुए। मुझे तो बहुत मजा आ रहा है, मैं अपनी मां की कसम खाता हूं। प्लीज मेरे आस-पास रहो ना दिन भर। मैं ऐसे आजाया करूंगा। मैंने पहली बार तुम्हें इतना नजदीक से देखा है। तुम्हारी आंखें बहुत खूबसूरत हैं।"

बसीर ने आगे फरहाना से पूछा कि 'क्या तुम्हारा बॉयफ्रेंड है?' इसके जवाब में फरहाना कहती हैं- 'मैं तुम्हें क्यों बताऊं?' तो बसीर कहते हैं- 'अरे नॉर्मल सवाल है यार। मैं अपने लिए नहीं पूछ रहा।'
जब फरहाना कहती हैं कि अगर किसी और ने पूछा होता तो वह जवाब देतीं, तो बसीर मृदुल तिवारी से कहते हैं कि वह यह सवाल फरहाना से पूछे।

झगड़ा या रोमांस? प्रोमो में हिंट

प्रोमो के अंत में यह भी दिखाया गया है कि शायद फिर झगड़ा होगा। फरहाना कुछ फर्श पर फेंकती हैं और बसीर कहते हैं, "यह तो मैं आपके बेड पे डालूंगा।"

बिग बॉस 19 का रोमांच

बिग बॉस 19 शुरू हुए एक हफ्ते से अधिक समय हो गया है, और पहला बड़ा झगड़ा बसीर और फरहाना के बीच हुआ था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह नोक-झोंक रोमांटिक एंगल में बदलती है या नहीं।

यहां देखें वीडियो

Read more about: bigg boss 19 bigg boss
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X