सलमान की गैरहाजिरी में फराह खान का धमाका, बिग बॉस 19 से बाहर हुईं दो हसीनाएं, एक ने तो किया शादी का ऐलान

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 elimination: सलमान खान द्वारा होस्ट किया जा रहा बिग बॉस 19 अपने पहले ही वीकेंड का वार में धमाकेदार मोड़ लेकर आया। रविवार को शो से दो कंटेस्टेंट्स को बाहर का रास्ता दिखाया गया। पोलिश एक्ट्रेस नतालिया जानोशेक और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नगमा मिराजकर इस सीजन की पहली एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट्स बनीं।

नॉमिनेशन टास्क में खराब परफॉर्मेंस की वजह से आवेज दरबार, मृदुल तिवारी, नगमा और नतालिया चारों नॉमिनेट हुए थे। जहां नतालिया का जाना उम्मीद के मुताबिक था, वहीं नगमा का एविक्शन सभी के लिए शॉकिंग और इमोशनल पल साबित हुआ।

आवेज और नगमा का इमोशनल गुडबाय

नगमा के बाहर होते ही उनके बॉयफ्रेंड और को-कंटेस्टेंट आवेज दरबार खुद को रोक नहीं पाए। दोनों ने गले लगकर इमोशनल गुडबाय कहा। आवेज ने कहा कि नगमा को शो में और आगे जाने का मौका मिलना चाहिए था, क्योंकि नॉमिनेशन उनकी गलती नहीं थी।

नगमा ने जाते-जाते खुलासा किया कि वो बाहर जाकर शादी की तैयारियां शुरू करेंगी। उन्होंने कहा- 'मैं बाहर शादी की तैयारी करती हूं।' इस खुलासे ने दर्शकों और घरवालों का दिल जीत लिया।

फराह खान बनीं होस्ट

इस वीकेंड सलमान खान शो में नजर नहीं आए। उनकी जगह फिल्ममेकर फराह खान ने होस्टिंग की। सलमान इस समय अपनी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग में बिजी हैं।

शो से जुड़े बाकी कंटेस्टेंट्स

इस सीजन में कई जाने-माने चेहरे नजर आ रहे हैं, जिनमें गौरव खन्ना, आशनूर कौर, कुनिका सदानंद, बसीर अली, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, जीशान कादरी, नेहल चुदासमा, प्रणीत मोरे, फरहाना भट्ट और नीलम गिरी शामिल हैं।

बिग बॉस 19 हर रोज कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे और जियोहॉटस्टार पर रात 9 बजे स्ट्रीम होता है।

More from Filmibeat

Read more about: bigg boss 19
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X