Bigg Boss 19 के लिए सलमान खान ने टीवी की इस खड़ूस बहू का नाम किया फाइनल? सिर पकड़ लेंगे दूसरे कंटेस्टेंट

Bigg Boss 19 Expected Contestant: सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस के 19वें सीजन के लिए फैंस काफी एक्साइटमेंट के साथ इंतजार कर रहे हैं। हर सीजन की तरह इस सीजन के लिए भी फैंस कंटेस्टेंट की लिस्ट के लिए काफी उतावले हो रहे हैं और कई सेलेब्स के नामों पर चर्चा तेज है। इसी बीच टीवी की एक खड़ूस बहू का नाम भी शो के लिए सामने आ रहा है।
ये वो टीवी एक्ट्रेस है जिसने सालों पहले कॉलेज रोमांस दिखाकर टीवी की दुनिया पर राज किया था। यहां हम बात कर रहे हैं टीवी अदाकारा रति पांडे की जो कि सीरियल मिले जब हम तुम में काम कर चुकी हैं। खबर है कि 'बिग बॉस 19' के मेकर्स इस साल रति पांडे को शो में लाना चाहते हैं।
रति पांडे टीवी की उन अदाकाराओं में से एक हैं जो कि लंबे समय से छोटे पर्दे से गायब हैं। रति पांडे मिले जब हम तुम और हिटलर दीदी से शोज में काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से रति पांडे ने किसी भी बड़े शो में काम नहीं किया है। रति पांडे इन दिनों भोजपुरी सिनेमा पर ज्यादा फोकस कर रही हैं।
रति पांडे अब तक कई भोजपुरी गानों में धमाल मचा चुकी हैं। अब रति पांडे का नाम बिग बॉस 19 से जोड़ा जा रहा है। इस खबर ने रति पांडे के फैंस का दिल खुश कर दिया है। वैसे भी फैंस रति पांडे के बारे में कुछ खास नहीं जानते हैं।
एक जमाना था जब सीरियल मिले जब हम तुम ने टीवी की दुनिया में धमाल मचा दिया था। सालों तक इस शो में खूब टीआरपी बटोरी थी। इस शो में रति पांडे ने एक चुलबुली लड़की का रोल निभाया था जिसे लोग आज भी मिस करते हैं। फैंस का मानना है कि सीरियल मिले जब हम तुम का दूसरी सीजन टीवी पर आना चाहिए। हालांकि मेकर्स ने कभी भी ऐसा नहीं सोचा।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि 'बिग बॉस 19' में इस बार कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इस बार बिग बॉस के घर में आम लोग और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स को जगह नहीं मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications