Bigg Boss 19 की फिनाले नाइट होगी धमाकेदार! जानें कब, कहां और कैसे देखें LIVE? और सभी डिटेल्स

Bigg Boss 19 grand finale

Bigg Boss 19 grand finale: बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले आज रात होने वाला है और पूरे देश में इसके लिए जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। पूरे सीजन में हाई ड्रामा, बड़ी लड़ाइयां, इमोशनल मोमेंट्स और कई शॉकिंग ट्विस्ट देखने के बाद अब वक्त आ गया है कि इस साल का असली विनर कौन बनता है।

सोशल मीडिया पर फैंस लगातार फिनाले टेलीकास्ट टाइम, स्ट्रीमिंग डिटेल्स, टॉप फाइनलिस्ट और रियल टाइम अपडेट्स सर्च कर रहे हैं, जिससे यह फिनाले आज की सबसे ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबर बन चुका है।

बिग बॉस 19 के टॉप 5 फाइनलिस्ट

शो अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है और आखिरकार टॉप 5 कंटेस्टेंट सामने आ गए हैं। बीच हफ्ते हुए अचानक एविक्शन में मलती चाहर को सबसे कम वोट मिलने के बाद घर से बाहर होना पड़ा, जिसने फैंस को काफी हैरान कर दिया। मलती के जाने के बाद ये पांच कंटेस्टेंट्स अब फिनाले की रेस में हैं- गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, प्रणीत मोरे और तान्या मित्तल।

इन सभी ने पूरे सीजन में कठिन टास्क, बड़े झगड़े, इमोशनल मोमेंट्स और अनगिनत चुनौतियां झेलकर यहां तक की जर्नी तय की है। अब ये पांचों आज ट्रॉफी के लिए सीधी टक्कर देंगे।

बिग बॉस 19 ग्रैंड फिनाले: कब और कहां देखें?

फिनाले का इंतजार खत्म! दर्शक आज यानी 7 दिसंबर की रात इस बड़े एपिसोड का मजा ले सकते हैं। जियो हॉटस्टार पर आप इसे रात 9:00 बजे से लाइव देख सकते हैं और अगर आप टीवी पर इसे देख रहे हैं तो आप कलर्स चैनल पर रात 9 बजे से इसका टेलिकास्ट देख सकते हैं। इस बार टीवी और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म्स पर एक ही समय पर फिनाले दिखाया जाएगा, जिससे फैंस कहीं भी बैठकर इसे लाइव देख सकेंगे।

बिग बॉस 19 विनर को कितने पैसे मिलेंगे?

हालांकि मेकर्स ने इनामी राशि का ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है, पर कई मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि इस बार विजेता को करीब 50 लाख रुपये तक की प्राइज मनी मिल सकती है।

Read more about: bigg boss 19
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X