..................... Bigg Boss 19 Family Week Gaurav Khanna wife Akanksha Chamola Bold Adult Kiss Warning - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 19 के फैमिली वीक में बड़ा तूफान! गौरव की पत्नी ने दी 'एडल्ट पप्पी' की धमकी और फिर सबके सामने...

Bigg Boss 19 Promo

Bigg Boss 19 Promo: बिग बॉस 19 का घर इस समय पूरी तरह भावनाओं और मस्ती से भरा हुआ है, क्योंकि शो में फैमिली वीक चल रहा है। इस हफ्ते घर में आए परिवार वालों ने कंटेस्टेंट्स को इमोशनल भी किया और कई मजेदार पल भी दिए।

बिग बॉस में चल रहा फैमिली वीक

शुरुआत में ही घर का माहौल भावुक हो गया जब कुनीक्का सदानंद के बेटे अयान और अश्नूर कौर के पिता गुरमीत सिंह घर में आए। दोनों को देखकर कंटेस्टेंट्स खुशी और भावनाओं से भर गए।

गौरव खन्ना की पत्नी पहुंची बिग बॉस

दूसरे दिन माहौल थोड़ा बदल गया क्योंकि इस दिन पहुंचे गौरव खन्ना की पत्नी, टीवी एक्ट्रेस अकांक्षा चमोला। उनकी एंट्री ने घर में हलचल मचा दी। जैसे ही वह घर में आईं, बिग बॉस ने लगातार 'फ्रीज' बोलकर गौरव को हिलने से रोक दिया। गौरव अपनी पत्नी को गले नहीं लगा पा रहे थे।

अकांक्षा ने किया किस

इस पर अकांक्षा ने मजाकिया अंदाज में बिग बॉस को चेतावनी दी- 'अगर आपने मेरे पति को अनफ्रीज नहीं किया तो मैं आपको एडल्ट वाली पप्पी दे दूंगी!' जब बिग बॉस फिर भी नहीं माने, तो उन्होंने सच में जाकर उन्हें पप्पी दे दी। इस मजेदार हरकत से पूरा घर हंसते-हंसते लोटपोट हो गया।

फरहाना की मां ने गौरव से मांगी माफी

इसके बाद एक और बड़ा पल आया जब फरहाना भट्ट की मां घर में आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने सबके सामने माना कि उनकी बेटी ने कई बातें गलत कही थीं। उन्होंने गौरव खन्ना से माफी भी मांगी कि फरहाना ने उनके करियर पर निशाना साधा था और उन्हें 'सिर्फ टीवी एक्टर' कहा था। उन्होंने गौरव का शुक्रिया भी किया कि उन्होंने फरहाना को गेम में वापस संभालने में मदद की।

फैमिली वीक अभी और भी दिलचस्प होने वाला है। जल्द ही घर में आएंगे-अमाल मलिक के पिता डब्बू मलिक, शहबाज बदेशा के कजिन करणवीर, प्रणीत मोरे, मल्टी चाहर और तान्या मित्तल के परिवार वाले। इनकी एंट्री के साथ आने वाले दिनों में और भी इमोशनल और मजेदार ड्रामा देखने को मिलेगा। जैसे-जैसे शो फिनाले के करीब पहुंच रहा है, फैमिली वीक ने सच में गेम में नई एनर्जी भर दी है।

Read more about: bigg boss 19
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X