Bigg Boss 19: तीन महीने बाद अपने भाई को देख खुद को कंट्रोल नहीं कर पाए अमाल मलिक, फूट-फूटकर लगे रोने

Amaal Malik Armaan Malik reunion Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में फैमिली वीक शुरू होते ही घर में इमोशनल माहौल देखने को मिला। मशहूर सिंगर अरमान मलिक ने अपने भाई और कंटेस्टेंट अमाल मलिक से मिलने के लिए घर में एंट्री की। जैसे ही यह प्रोमो रिलीज हुआ, सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया।
तीन महीने बाद भाइयों की भावुक मुलाकात
प्रोमो की शुरुआत में अरमान मलिक बिग बॉस हाउस में एंट्री करते दिखाई देते हैं और अमाल का पॉपुलर गाना 'कौन तुझे' गाते हुए गार्डन तक पहुंचते हैं। इस दौरान अमाल 'फ्रीज' टास्क में होते हैं और जैसे ही वे अपने भाई को देखते हैं, उनकी आंखें भर आती हैं।
अरमान उनके पास जाकर माथे पर एक प्यारी-सी किस देते हैं। बिग बॉस के 'अनफ्रीज' कहते ही दोनों भाई एक-दूसरे को गले लगाकर रो पड़ते हैं। यह पल फैंस के दिल को छू गया।
फरहाना की मां की एंट्री भी चर्चा में
फैमिली वीक में फरहाना की मां भी घर में आईं। अपनी मां को देखकर फरहाना इमोशन हो गईं और जैसे ही 'फ्रीज' खत्म हुआ, वह उनके पैरों में गिरकर आशीर्वाद लेने लगीं। फरहाना की मां ने घर में हल्का-फुल्का माहौल भी बनाया। उन्होंने गौरव खन्ना से कहा- 'मैं आपकी फैन से भी बड़ी फैन हूं।' बाद में उन्होंने मजाक में कहा- "फरहाना को तो TV के बारे में भी नहीं पता।"
अमाल ने भी मजाक में उनसे पूछा कि उनकी बेटी की जुबान इतनी लंबी क्यों है। इस पर फरहाना की मां ने हंसते हुए जवाब दिया- "आपसे थोड़ी कम है।"
गौरव की पत्नी ने भी मचाया धमाल
पिछले एपिसोड में गौरव खन्ना की पत्नी अकांक्षा चमोला भी अपनी चुलबुली एंट्री से छा गई थीं। उनका यह कहना- "अनफ्रीज करो, नहीं तो मैं गौरव को एडल्ट वाली पप्पी दूंगी" सोशल मीडिया पर धमाल मचा गया था।
कब और कहां देखें बिग बॉस 19?
बिग बॉस 19 हर सोमवार से रविवार रात 9 बजे JioCinema/Jio Hotstar पर और 10:30 बजे कलर्स टीवी पर देखा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











