800 साड़ियां लाने वाली तान्या मित्तल पर घोटाले का आरोप, स्टाइलिस्ट ने कहा– 'मेरी मेहनत का पैसा खा गई?'

Tanya Mittal stylist controversy: 'बिग बॉस 19' फेम तान्या मित्तल एक नई कंट्रोवर्सी में आ गई हैं। उनकी स्टाइलिस्ट ऋद्धिमा शर्मा ने उन पर बकाया पेमेंट न देने और गलत तरीके से बर्ताव करने का आरोप लगाया है। ऋद्धिमा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबा नोट शेयर करते हुए तान्या और उनकी टीम पर नाराजगी जताई है।
'मेरे पास सारे सबूत हैं'
ऋद्धिमा ने लिखा कि वह लंबे समय से तान्या के लिए आउटफिट भेज रही थीं, यहां तक कि कुली चार्ज भी खुद भर रही थीं, लेकिन फिर भी उनकी मेहनत का पैसा उन्हें नहीं मिला। उन्होंने बताया कि तान्या की टीम ने उनसे कहा कि अगर आज की साड़ी समय पर नहीं पहुंची, तो उन्हें पेमेंट नहीं मिलेगा। इस पर ऋद्धिमा ने सवाल उठाया कि वह इतनी दिनों से काम कर रही हैं सिर्फ इसलिए कि लोग उन्हें बेवकूफ समझें?
उन्होंने कहा- 'मैंने हमेशा तान्या का सपोर्ट किया। मैंने उन्हें आउटफिट भेजे, गिफ्ट दिए, लेटर भेजा... लेकिन एक थैंक्यू तक नहीं मिला।'
ऋद्धिमा का आरोप है कि तान्या ने फोन पर आउटफिट पसंद होने की बात कही, लेकिन उसके बाद न उन्होंने बात की और न ही पेमेंट का कोई जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह कई दिनों से ब्रांड्स को रिटर्न्स दिलाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन टीम की तरफ से सिर्फ टालमटोल किया जा रहा है।
इवेंट से एक घंटे पहले तक संभालती रहीं काम
स्टाइलिस्ट ने बताया कि उन्होंने हर इंटरव्यू में तान्या का साथ दिया, हर इवेंट से पहले तक उनकी इमेज और लुक्स को बेहतर बनाने की कोशिश की। लेकिन इसके बावजूद उनके साथ ऐसा बर्ताव किया जा रहा है, जिसकी उन्होंने उम्मीद नहीं की थी। उन्होंने तान्या से अपील करते हुए कहा कि 'प्लीज मेरी पेमेंट जल्द से जल्द क्लियर कर दें'।
800 साड़ियों वाला दावा भी फिर चर्चा में
शो के दौरान तान्या मित्तल ने दावा किया था कि वह 'बिग बॉस 19' में करीब 800 साड़ियां लेकर आई हैं और वह एक भी आउटफिट रिपीट नहीं करतीं। शो का फिनाले 7 दिसंबर को हुआ था, जहां तान्या तीसरी रनर-अप बनीं। गौरव खन्ना विजेता रहे, जबकि फरहाना भट्ट और प्रणीत मोरे उनके बाद रहे।


Click it and Unblock the Notifications











