Bigg Boss 19 Confim: बिग बॉस मेकर्स की नजर में बसी ये ग्लैमर की गुड़िया, एंट्री कराकर ही मानेंगे भाईजान!

Bigg Boss 19 Confirm Contestant: रियलिटी शो बिग बॉस 19 के प्रीमियर की तारीख जैसे जैसे पास आती जा रही है वैसे वैसे शो के कंटेस्टेंट के नाम और लिस्ट को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। तमाम स्टार्स के बाद अब साउथ की एक एक्ट्रेस का नाम बिग बॉस 19 के लिए सामने आ रहा था। वहीं अब इस एक्ट्रेस ने इसपर खुद बात की है और सच बता दिया है।
साउथ की इस एक्ट्रेस का नाम मालवी मल्होत्रा हैं, जो जल्द ही जेनमा नक्षत्रम में नजर आने वाली हैं। तमिल सिनेमा में ये फिल्म खूब धमाल मचा रही है, लेकिन अब इसका हिंदी वर्जन रिलीज किया जाने वाला है।
बॉलीवुड लाइफ हिंदी को दिए इंटरव्यू में मालवी ने बिग बॉस 19 को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि मैं बिग बॉस में जा पाऊंगी। फिलहाल मैं कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हूं। इसके अलावा शो का फॉर्मेट मेरी पर्सनैलिटी को सूट नहीं करता। मैं शायद शो में परफॉर्म नहीं कर पाऊंगी, आने वाले समय में अगर मुझे बिग बॉस का ऑफर मिला तो मैं एक बार जरूर सोचूंगी।"
इसके साथ ही अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए मालवी ने कहा, ये एक हॉरर थ्रिलर फिल्म है जिसकी शूटिंग काफी चैलेंजिग थी। हम लोग रात में शूट करते थे। ऐसे में मेरा पूरा रुटीन बिगड़ गया था। हालांकि शूटिंग के दौरान मुझे कभी डर नहीं लगा। फिल्म के एक सीन में तो कुछ ऐसा हुआ था जिसे देखकर मैं भी घबरा गई थी। फिल्म में एक डॉग का रोल भी है जो कि लोगों का काफी पसंद आएगा। आप थिएटर में बैठकर अंदाजा ही हीं लगा पाएंगे कि कहानी में आगे क्या होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications