..................... Bigg Boss 19 Eviction Voting Results Week 1 Bigg Boss 19 First Elimination Top and Bottom Contestants Revealed - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 19 का पहला वीकेंड का वार, चौंकाने वाला एलिमिनेशन, इन स्टार्स पर टूटा फैंस का गुस्सा!

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 Eviction Voting Results: दोस्तों, इंतजार खत्म हुआ। बिग बॉस सीजन 19 का पहला वीकेंड का वार एपिसोड आने वाला है। हमेशा की तरह सलमान खान इस शो में जबरदस्त ड्रामा, इमोशन और सस्पेंस लेकर लौटे हैं।

कहां देख सकते हैं बिग बॉस

इस बार बिग बॉस 19 को जियोहॉटस्टार पर दिखाया जा रहा है और कहा जा रहा है कि यह शो अब तक के सबसे लंबे सीजन्स में से एक होगा। सलमान खान की होस्टिंग और कंटेस्टेंट्स की मजेदार टीम दर्शकों को खूब एंटरटेन करेगी।

नए एपिसोड में खूब मसाला

नए एपिसोड में ढेर सारा ड्रामा हुआ। गौरव खन्ना और कुनिका सदानंद की गलतफहमियां, नेहल चुदासामा और अभिषेक बजाज की लड़ाई। सब कुछ देखने को मिला। लेकिन सबसे बड़ी टेंशन है- पहला एलिमिनेशन।

इस हफ्ते 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं:

अभिषेक बजाज

गौरव खन्ना

जीशान कादरी

नीलम गिरी

तान्या मित्तल

नतालिया जानोसजेक

प्रणीत मोरे

सबसे ज्यादा वोट किसे मिले

अब वोटिंग लाइन्स बंद हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पोल्स के हिसाब से गौरव खन्ना को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। वहीं, उम्मीद थी कि तान्या मित्तल टॉप 3 में होंगी, लेकिन उन्हें उतने वोट नहीं मिले। प्रणीत मोरे और अभिषेक बजाज ने उनसे ज्यादा वोट हासिल किए हैं।

बॉटम टू कंटेस्टेंट्स

सबसे खतरनाक स्थिति में दो नाम हैं- नतालिया जानोसजेक और नीलम गिरी। रिपोर्ट्स कहती हैं कि दोनों को सबसे कम वोट मिले हैं। ऐसे में इन दोनों में से कोई एक इस हफ्ते शो से बाहर हो सकता है।

Read more about: bigg boss 19 bigg boss
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X