BB 19 Eviction: बिग बॉस के घर से हुई इस कंटेस्टेंट की छुट्टी, व्यूज के लिए रोना पड़ा लेकिन फिर भी नहीं टिक पाए

Bigg Boss 19 Eviction: बिग बॉस सीजन 19 इन दिनों जमकर चर्चाओं में बना हुआ है। हर किसी को वीकेंड के वार का इंतजार होता है। अभी तक माना जा रहा था कि वीकेंड का वार आते ही फरहाना घर से बेघर होगीं, लेकिन अब पासा पलट गया है। बिग बॉस ने घर के बाहर का रास्ता किसी और को ही दिखा दिया है। जी हां, अब देखना होगा कि घर के बेघर आखिर कौन हुआ है।
बिग बॉस के घर से बेघर हुआ ये सदस्य
बिग बॉस की लेटेस्ट अपडेट देने वाले प्लेटफॉर्म ने इस बात की पुष्टी की है कि घर में अपने डांस से, अपने रोने धोने और अपने तेज दिमाग को चलाने वाले आवेज दरबाज को घर से बेघर कर दिया है। बताया जा रहा है कि पब्लिक वोटिंग के आधार पर उन्हें बाहर निकाला गया है। बीते दिनों घर में आवेज और बसीर अली को लेकर जमकर विवाद हुआ था। बसीर ने आवेज की पर्सनल लाइफ पर कमेंट किया था। आवेज का कहना है कि बसीर जो भी कह रहे हैं उससे नगमा की फैमिली को हर्ट हो सकता है उनके रिश्ते पर असर पड़ सकता है। आवेज ने कहा कि जो भी बसीर कह रहे हैं उसमें जरा भी सच्चाई नहीं है। यह कहते-कहते वह रोने लगते हैं।
क्या बिग बॉस देंगे आवेज को सुधरने का मौका
बता दें कि इस बार नॉमिनेशन की लिस्ट में गौरव खन्ना, मृदुल तिवारी, आवेज दरबार, प्रणित मोरे, अशनूर कौर और नीलम गिरी थे। इन सभी खिलाड़ियों को उनकी वीक परफॉर्मेंस के आधार पर नॉमिनेट किया गया था। हालांकि पिछले कुछ दिनों से आवेद दरबार और नीलम गिरी की बहस का एक क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर छाया। उनकी इस बहस पर रैप बन गई और लोगों ने उसपर परफॉर्म करना भी शुरू कर दिया है। इस रील के बाद उनके चाहने वाले ऐसी उम्मीद कर रहे हैं कि शायद आवेज को भी सीक्रेट रूम में रखा जाए और गेम सुधारने का मौका दिया जाए।


Click it and Unblock the Notifications